फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   95% of the work on the Garra River bridge is complete; traffic movement will begin by the end of July.

Shahjahanpur News: गर्रा नदी पुल का 95% काम पूरा, जुलाई के अंत तक शुरू होगा आवागमन

Tue, 21 Jul 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
95% of the work on the Garra River bridge is complete; traffic movement will begin by the end of July.
ककरा में गर्रा नदी पुल को ऊंचा करने के बाद अप्रोच रोड बनाने को डाली गई मिट्टी। संवाद
शाहजहांपुर। ककरा में गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने के बाद एप्रोच रोड बनाने के काम ने गति पकड़ ली है। अभी तक 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया। जुलाई माह के अंत तक पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


ककरा को अजीजगंज से जोड़ने के लिए गर्रा नदी पर 181.13 किमी लंबे पुल का निर्माण 16 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था। पिछले दो साल से आ रही बाढ़ से गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने पर पानी पुल से टकराकर निर्माणाधीन सरकारी भवनों, आसपास की कॉलोनियों में पानी भर गया था। तकनीकी जांच हुई तो सामने आया कि पुल की डिजाइन के दौरान हाई फ्लड लेवल पर ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी पुल से टकराने लगता है।
विज्ञापन

जांच के बाद पुल को ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। इसमें पुल को 80 सेमी ऊंचा किया जाना था। इसके लिए शासन की ओर से पुल को ऊंचा करने के लिए चार करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत हुआ था। पुल को ऊंचा करने का ठेका वाराणसी की एक एजेंसी को दिया गया है। 20 जून तक एजेंसी को निर्माण पूरा करना था। बीच में एजेंसी का काम प्रभावित रहा। अब पुल को ऊंचा कर लिया गया। एप्रोच रोड बनाने के लिए मिट्टी डालकर समतल कर दिया गया है। अफसरों के अनुसार, 95 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ककरा कलां में गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने का काम पूरा हो गया है। अप्रोच रोड बनाई जा रही है। एक सप्ताह के अंदर आवागमन शुरू होने की संभावना है।
- बिजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed