फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पेट्रोल पंपों पर घटतौली के विरोध में किया प्रदर्शन

पेट्रोल पंपों पर घटतौली के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 29 Nov 2018 06:23 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर घटतौली के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर घटतौली के विरोध में प्रदर्शन

शाहजहांपुर। शहर समेत जिले के पेट्रोलियम फिलिंग स्टेशनों पर डीजल-पेट्रोल की घटतौली रोकने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं होते देख सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में टाउनहाल के शहीद पार्क से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर घटतौली पर रोकथाम को प्रभावी प्रयास किए जाने की मांग की।
प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता शहीद उद्यान पार्क परिसर में इकट्ठा हुए। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता के नेतृत्व में महिलाएं भी पहुंचीं और वहां से कार्यकर्ताओं का हुजूम ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर रखकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां ज्ञापन लेने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सभा करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि गत वर्ष पेट्रोल पंपों की जांच पड़ताल के दौरान कई पंपों की मशीनों पर चिप लगाकर तेल की चोरी का धंधा पकड़ा गया, लेकिन बाद में शासन-प्रशासन और पेट्रोल पंप स्वामियों की मिलीभगत से ऐसे सारे मामले ठंडे बस्ते में डाल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों को समर्थन देते हुए भाकपा के जिला सह सचिव रामशंकर लाल, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव विनीत श्रीवास्तव और भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी गुट के जिला अध्यक्ष मुनीश्वर दयाल कठेरिया भी प्रदर्शन में शामिल हुए। कठेरिया ने पेट्रोल पंपों की मशीनों से काले पाइप हटाकर पारदर्शी पाइप इस्तेमाल किए जाने और पंप संचालकों की संपत्ति की जांच किए जाने की मांग की। ज्ञापन में इन मांगों समेत पेट्रोल पंपों पर श्रम कानूनों का उल्लंघन कर कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं दिए जाने की जांच कराए जाने की मांग शामिल है। इस मौके पर हरिओम रस्तोगी, संतोष शुक्ला, शन्नो बेगम, रेहाना बेगम, संजीव मिश्रा, अनिकेत भटनागर, अनुज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed