फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के हिमायती थे सरदार पटेल : कृष्णाराज

देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के हिमायती थे सरदार पटेल : कृष्णाराज

Thu, 01 Nov 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के हिमायती थे सरदार पटेल : कृष्णाराज
लीड.............
विज्ञापन


फोटो-28,रन फॉर यूनिटी में भाग लेती केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज व अन्य
देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के हिमायती थे सरदार पटेल : कृष्णाराज
0 पुवायां में बनेगा पटेल चौक, चेयरमैन ने की घोषणा
भाजपाइयों ने किया रन फॉर यूनिटी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां/जलालाबाद/तिलहर। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। वह बुधवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ट्रस्ट की ओर से पुवायां के एक पैलेस में पटेल पुत्तूलाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नगर में बंडा रोड पर पटेल चौराहा बनाने की घोषणा भी की। इस मौके पर विधायक चेतराम, अरविंद पटेल, डॉ. एसके वर्मा, विजय वर्मा, विपिन अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन प्योरलाल वर्मा ने किया। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। पुवायां इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय, हॉली चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में भी पटेल जयंती मनाई गई। पुवायां के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, मुनेश मिश्रा, शशि अग्निहोत्री सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने दौड़ में भाग लिया। बंडा में थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल और उनका व्यक्तित्व राष्ट्र अमूल्य धरोहर है।

तिलहर में भाजपाइयों ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन करते हुए शहीद कुटी से नगरपालिका तक एकता दौड़ लगाई।। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद तिवारी, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, संयोजक अरुण यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ.आलोक अग्रवाल, अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे। जलालाबाद में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित हुए रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में नगर के अलावा कलान मिर्जापुर और अल्लागंज से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णाराज ने किया। इस मौके पर एसडीएम विजय शर्मा, चेयरमैन मनेंद्र बाबू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता श्यामू कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed