{"_id":"5bd75784bdec22174b2c2c4c","slug":"91540839300-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी मंडी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी मंडी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी मंडी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
सड़क के दोनों ओर 15-15 फीट हो गया था कब्जा
जेसीबी चलने से पहले ही कब्जा हटाते नजर आए लोग
फोटो-9, 10
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कई दिनों से ठप अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को फिर से शुरू हुआ। नगर निगम की टीम ने सोमवार को लकड़ी मंडी में अतिक्रमण हटवाया। यहां सड़क पर दोनों ओर करीब 15-15 फीट तक कब्जा हो गया था। अवैध स्थायी-अस्थायी निर्माण पर जेसीबी चलने से पहले ही तमाम दुकानदार अपना सामान समेटने लगे। कई लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सामान भरकर ले गए। यहां मंगलवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
महानगर के कई इलाके भयंकर अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। समय-समय पर नगर निगम औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अभियान चलाता है, लेकिन अभियान कारगर साबित नहीं होता। जिन स्थानों पर अब तक अतिक्रमण हटाया गया था वहां फिर से कब्जे हो गए हैं। बहादुरगंज, अंटा चौराहा, रेलवे रोड, रोडवेज बस स्टैंड, लाल इमनी चौराहा, तारीन टिकली, केरूगंज, मालखाना मोड़, चौक मंडी आदि इलाकों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पिछले महीने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था। नगर निगम ने त्योहारों का हवाला देते हुए अभियान रोक दिया था।
सोमवार को लकड़ी मंडी से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाने से पहले एलाउंस कराया गया।आनन-फानन में तमाम लोगों और दुकानदार खुद ही अपना कब्जा हटाने लगे। लकड़ी मंडी में अभियान शाम पांच बजे तक जारी रहा। नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह ने बताया कि शहर को सख्ती के साथ अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
------------
सड़क के दोनों ओर कब्जा करने की थी होड़
- लकड़ी मंडी में मौके पर सड़क की चौड़ाई करीब 42 फीट होने चाहिए थी। लोगों में दोनों ओर कब्जा करने की ऐसी होड़ रही कि यहां सड़क की चौड़ाई बमुश्किल 12 फीट ही रह गई थी। लोगों ने लोहे के एंगल लगाकर उस पर टीन शेड डालने के बाद अस्थायी दुकानें खोल ली थीं। छोटी आरा मशीन भी यहां बड़े पैमाने पर लग गई थीं।