फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बंडा और खुटार में निकाले गए ताजिए

बंडा और खुटार में निकाले गए ताजिए

Sat, 22 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बंडा और खुटार में निकाले गए ताजिए
बंडा और खुटार में निकाले गए ताजिए
विज्ञापन

0 गांव टाह खुर्द कलां और नरौठा में ईदगाह में लगा मेला
बंडा।
फोटो-28,बंडा में निकाले गए ताजिए
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा/खुटार। ढोल नगाड़े की मातमी धुन के साथ शनिवार को नगर के मुख्य मार्गों पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। नगर के मोहल्ला मुरादपुर, रामनगर कालोनी, ब्रजपाल नगर और गांव बिराहिमपुर से अलग अलग ताजियों के जुलूस निकाले गए। मुरादपुर से एक साथ कई ताजियों को निकाला गया। जुलूस खुटार मार्ग से मुख्य चौराहा होते हुए पूरनपुर मार्ग से ईदगाह पहुंचा जहां सभी ताजिए रखे गए। देर शाम करबला ले जाकर ताजियों को सुपूर्दे खाक किया गया। इस दौरान ईदगाह के समीप विशाल मेले का भी आयोजन हुआ। मेले में बच्चों ने अपने पसंद के खेल खिलौने तो महिलाओं ने अपनी जरूरतमंद सामान की खरीदारी की। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने दृष्टि से सीओ जितेंद्र सिंह, एसओ तेजपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उधर, खुटार के गांव टाह खुर्द कलां और गांव नरौठा में शनिवार को ताजिए निकाले गए और देर शाम उन्हें दफना दिया गया। इस दौरान करबला में लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने अपनी मनपसंद की खरीददारी की।

00
ताजिए दफनाने को लेकर हुआ विवाद
खुटार। गांव टाह खुर्द कलां में शनिवार को ताजिए दफनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख गांव के लोगों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। गांव के कई लोग ताजिए दफन करने के लिए गड्ढा खोद रहे थे तभी गांव के एक युवक ने पड़ोस के खेत में गड्ढा खोदना शुरू कर दिया। खेत स्वामी के विरोध करने पर दोनों में विवाद हो गया। मारपीट होने की नौबत देख गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed