फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   झमाझम बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत, सड़कों पर हुआ जलभराव

झमाझम बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत, सड़कों पर हुआ जलभराव

Fri, 27 Jul 2018 12:06 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत, सड़कों पर हुआ जलभराव
लीड.........
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, सड़कों पर जलभराव
0 बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक हुई 60 मिमी वर्षा रिकार्ड
फोटो 08 व 09 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। करीब एक सप्ताह तक बारिश को तरसाते रहे बादल बुधवार की रात झमाझम बरसे। सुबह तक बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहने से पारा दो डिग्री लुढ़ककर 25.2 डिग्री सेल्सियस रह गया और वातावरण में आर्द्रता बढ़कर 100 प्रतिशत हो गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग ने सुबह आठ बजे तक 60 मिमी बारिश रिकार्ड की। मूसलाधार वर्षा के दौरान नाले-नालियां उफनाने से शहर में सड़कों पर कई जगह घंटों जलभराव बना रहा और इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। आसमान पर दिन भर घने काले बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा।
गत 14 जुलाई को 106 मिमी झमाझम बरसात के बाद से मानसून एक्सप्रेस को ब्रेक लग गया था। बीते शुक्रवार को दस मिमी वर्षा से गर्मी और उमस में थोड़ी कमी आई, लेकिन उससे किसानों को कोई खास लाभ नहीं हुआ क्योंकि धान समेत खरीफ सीजन की अन्य फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं बरसा। यही नहीं, धूप निकलने का सिलसिला फिर से शुरू हो जाने पर जनजीवन को गर्मी और उमस सताने लगी। बीते दिन सुबह मामूली बूंदाबांदी हुई, लेकिन दिन भर बादल नहीं बरसे।
विज्ञापन

यही वजह रही कि बुधवार दिन ढले हुई बूंदाबांदी को लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया और बारिश की कोई उम्मीद नहीं संजोई, लेकिन रात साढ़े नौ बजे दुबारा शुरू हुई बूंदाबांदी कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश में बदल गई। इससे कुछ ही देर में नाले-नालियां उफना चले और शहर के तमाम निचले स्थानों पर पानी भरने लगा। गनीमत यह रही कि उसा वक्त तक सड़कों पर यातायात कम हो चुका था। टाउनहाल में नगर निगम वाले चौराहे से लेकर टाउनहाल रोड के तिराहे तक, लाल इमली चौराहा, तारीन बहादुरगंज, झंडा कलां में टेलीफोन एक्सचेंज के पास, अंबा सिनेप्लहेक्स के पास, कनौजिया अस्पताल तिराहा आदि तिराहा के पास रोड पर कई फुट पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का दौर सुबह तक जारी रहने से रात में न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिर गया। चूंकि, दिन में भी आसमान पर घने बादल छाए रहे और बीच में बूंदाबांदी भी हुई। इसलिए दिन के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट पाई गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार दिन भर धूप नहीं निकलने से आर्द्रता में सिर्फ 15 प्रतिशत कमी रिकार्ड की गई। इसी वजह सेे गर्मी और उमस गायब रहने के साथ मौसम सुहाना बना रहा।
---------------------
झमाझम हुई बरसात से वार्ड पीरगंज बना तालाब
फोटो-29,पीरगंज में हुआ जलभराव
अल्हागंज।
कस्बे में 24 घंटे हुई रुक-रुक के बरसात से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। वार्ड पीरगंज में करीब दो फिट पानी भर गया जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। स्थानीय बाशिंदे कृपाल सिंह बताते हैं कि यहां जलभराव का मुख्य कारण उसके निकास का ना होना है। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मार्ग से पीरगंज को जाने वाला लिंक रोड काफी नीचे है यहां अन्य प्राइवेट विद्यालय भी हैं इसके अलावा साधन सहकारी समिति रतनापुर बेला तथा इसी के परिसर में मंडी का एक बड़ा टीन सेट भी पड़ा है जिसके आसपास हर समय जलभराव बना रहता है। नगर पंचायत प्रशासन पानी के निकास की व्यवस्था नहीं कर रहा है। कॉलेज मार्ग के किनारे नाले का निर्माण भी नहीं हो पाया है।
0000000000000000000000000000000000
गंगा में जारी रहा उफान, रामगंगा बढ़ने के आसार
शाहजहांपुर।
पहाड़ पर हो रही बारिश और नरौरा बैराज से रिलीज हो रहे अतिरिक्त पानी से बदायूं के कछला घाट से लेकर कलान के भैंसार बांध तक गंगा में उफान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस बीच, अन्य बैराजों से रिलीज पानी की मात्रा एकाएक बढ़ जाने से रामगंगा समेत कई अन्य नदियों में बहाव बढ़ जाने के आसार हैं।
सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया कि सुबह कछला में गंगा का जल स्तर 163 मीटर रहा जो बीते दिन के मुकाबले 50 सेमी अधिक है। भैंसार बांध पर गंगा तीन सेमी बढ़ी पाई गई। उधर, रामगंगा में हरेली बैराज से 3050 क्यूसेेक, किच्छा डॉम से 151 और खो बैराज से 50 क्यूसक पानी रिलीज होने की सूचना मिली जबकि बीते दिन इन सभी बैराजों से सिर्फ 334 क्यूसेक पानी रिलीज हुआ था। सिंचाई विभाग सूत्रों के अनुसार गर्रा 143.70 मीटर पर स्थिर है, लेकिन इसके जल ग्रहण क्षेत्र में हुई व्यापक वर्षा और ड्यूनी डॉम से छूटे 1445 क्यूसेक पानी से गर्रा का बढना तय है। बताया गया कि गत 24 घंटे में खन्नौत का जल स्तर दस सेमी बढ़ चुका है।

.................
इसे रोका जा सकता है..............

डीएम और एसपी से मिले मनरेगा मजदूर, बताईं समस्याएं
शाहजहांपुर।
मनरेगा मजदूरों का शिष्टमंडल बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम अमृत त्रिपाठी से मिला और उन्हेें मनरेगा मजदूर वेलफयर एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में सभी मनरेगा श्रमिकों के जॉब कार्ड जारी कराने, उन्हें प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण के लिए धन आहरित कराने, एक वर्ष में 200 दिन कार्य की गारंटी देने, एक सप्ताह में पारिश्रमिक भुगतान कराने आदि मांगों का उल्लेख है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश कश्यप बाद में मनरेगा श्रमिकों को लेकर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर थाना कटरा में मारपीट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार की।

अधिकारियों को मनरेगा श्रमिकों ने बताया कि कई गांवों में ग्राम प्रधानों ने रोजगार सेवकों के माध्यम से अपने चहेतों को जॉब कार्ड दिला दिए और ऐसे लोगों के भी जॉब कार्ड बनाए गए, जिनका कोई अस्तित्व नहीं हैं। उनके नाम से फर्जी मस्टर रोल बनाकर मजदूरी की धनराशि हड़पी जा रही है जबकि वास्तविक जॉब कार्ड धारकों का भुगतान अकारण लंबित रखा जा रहा है। अधिकारियों ने ज्ञापन में निहित सभी बिंदुओं पर जल्द उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में दयाराम, नेकसी, लेखराज, अजय देव, सर्वेश कुमार, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed