फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आंधी और बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज

आंधी और बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज

Mon, 05 Mar 2018 10:00 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
आंधी और बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज
शाहजहांपुर। आसमान पर रात से छाए बादलों से दिन में धूप के तीखेपन में कमी के बावजूद जनजीवन को उमस का अहसास हुआ और रविवार को देर शाम तेज आंधी चलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। हालांकि, इससे तापमान पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन हवा की खुशकी गायब होने के साथ उसमें नमी के समावेश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

शाम छह बजे तक बादल छाए होने के बावजूद मौसम में बदलाव का कोई संकेत नहीं था, लेकिन एक घंटे बाद हवा के झोकों ने रफ्तार पकड़ी और तेज आंधी चलने लगी। इससे होली मिलन को निकले तमाम लोग घरों को वापस लौट पड़े। आंधी की वजह से घरों में धूल-मिट्टी ने डेरा जमा लिया। चूंकि त्यौहार के चलते मेहमानों का आना-जाना लगा है। इसलिए गृहणियां घरों की झाड़-पोछ में व्यस्त हो गईं। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी के साथ जिले में पुवायां समेत कुछ स्थानों पर मामूली बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे रबी फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हवा का बेग बढ़ने पर गन्ना और गेहूं की फसल खेतों में गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed