फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बॉ स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज

बॉ स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज

Sat, 27 Jan 2018 07:44 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
बॉ स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज
फोटो- 19, 20, 21, 22 में
विज्ञापन

बा स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज
जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली मार्च पास्ट की सलामी
जनपदीय प्रतियोगिता में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जिला स्तरीय शैक्षिक एवं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों के बीच शुरू हुई। दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने किया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने क्रीड़ाध्वज फहराकर रंग-बिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता शुभारंभ करने की घोषणा की। इसके बाद गत वर्ष की चैंपियन भावलखेड़ा बॉ स्कूल की छात्रा रंजना ने मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगाया। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं ने समां बांध दिया।
बॉ स्कूलों की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम को आकर्षक रंगोली, गुब्बारों, बैनर, झंडियों आदि से भव्य रूप से सजाया गया था। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना थे, इसलिए स्वागत में उनके भी बैनर लगाए गए थे, उन्हें मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए बुला लिया, बच्चे तैयार बैठे उनकी प्रतीक्षा ही करते रह गए। मुख्य अतिथि एक अन्य कार्यक्रम से स्टेडियम आए बिना तत्काल लखनऊ रवाना हो गए। वह अपने प्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंप गए।
विज्ञापन

इसके जिला पंचायत अध्यक्ष ने ही क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस बीच उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में सभी 16 स्कूलोां के बच्चे ट्रैक सूट और स्कूल की यूनिफार्म में सजधज कर शामिल हुए। प्रशिक्षक रामकरन के नेतृत्व में बेसिक के बैंड ने मार्च पास्ट की अगुवाई की। डॉ. मयंक भूषण पांडेय, सुखमीत कौर और जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर के संयुक्त संचालन में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। शिक्षिकाओं द्वारा तैयार की गई रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व बीएसए राकेश कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। सहायक लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान पीपी सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, शिक्षक नेता संजय सिंह, संदीप मिश्रा, भाजपा नेता श्याम नारायण मिश्र के अलावा सोहन शुक्ला, निकहत परवीन, इमरान सईद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed