फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   निबंध-भाषण में गुनगुन, चित्रकला में आस्था विजयी

निबंध-भाषण में गुनगुन, चित्रकला में आस्था विजयी

Tue, 11 Jul 2017 07:11 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
निबंध-भाषण में गुनगुन, चित्रकला में आस्था विजयी
शाहजहांपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष में आकांक्षा हाईस्कूल में भाषण, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय गुरगवां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जनसंख्या वृद्धि देश की समस्या विषयक निबंध प्रतियोगिता में गुनगुन प्रथम, वर्तिका ने द्वितीय और प्रांजल ने तृतीय स्थान पाया। चित्रकला में आस्था ने प्रथम, पलक ने द्वितीय और साहिबा बानो ने तृतीय, निबंध में गुनगुन ने प्रथम, वर्तिका ने द्वितीय और अरवाज अली ने तृतीय स्थान हासिल किया। इससे पूर्व प्रबंधक उर्मिला सक्सेना और प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न होने वाली समस्यों से अवगत कराया। प्रबंधक ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी जनसंख्या वृद्धि का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं और जनसंख्या वृद्धि देश के विकास में बाधक भी है। बाद में विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। आयोेजन में कक्षाध्यापिकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन

विकास खंड निगोही के प्राथमिक विद्यालय गुरगवां में विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जन शिक्षण संस्थान की ओर से हुए आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बदलते समय को देखते हुए अब हम दो-हमारे दो नारे के बजाय हम दो-हमारा एक नारे पर जोर दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर उमा कांती, राकेश कुमार गंगवार, रोहन सिंह, अनीता, प्रीती देवी, अंकुर सिंह, सोनी, अलका देवी, रोशनी देवी, नेहा पाल, शिखा, कल्पना, रीना, कंचन देवी, नूतन आदि ने भी विचार व्यक्त किए। ग्राम प्रधान ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed