{"_id":"582b50554f1c1b39298fdd57","slug":"90-million-and-45-million-given-to-banks-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को बैंकों ने 90 करोड़ लिए और 45 करोड़ दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को बैंकों ने 90 करोड़ लिए और 45 करोड़ दिए
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
मारामारी
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा अवकाश के बाद मंगलवार सुबह बैंक शाखाएं खुलने के साथ 500 और एक हजार के पुराने नोट जमा करने और बदलने वाले फिर उमड़ पड़े। बैंक स्टाफ ने दो घंटे अतिरिक्त कार्य करके लगभग 1.35 अरब रुपये का लेन-देन कराया। खास यह रहा कि जिले की अग्रणी बैंक बॉब समेत अन्य बैंकों के अधिकांश एटीएम पांचवें दिन भी दिखावटी बने रहे। इधर, पांच सौ का नया नोट नहीं आने से दो हजार का नोट लोगों के लिए मुसीबत बना रहा।
आरबीआई के निर्देश पर बैंक स्टाफ ने मंगलवार सुबह नौ बजे से काउंटर संभाल लिए और शाम छह बजे तक सीटों पर जमे रहकर खातेदारों के विभिन्न कार्य किए। उधर, जो एटीएम चालू हालत में रहे, उन पर सुबह आठ बजे से लंबी लाइनें लगने लगीं। बैंकों में दिन भर रही गहमागहमी के दौरान 90 करोड़ रुपये के बड़े नोट जमा किए गए और दस करोड़ रुपये के नोट बदले गए। इस बीच, बैंक शाखाओं और एटीएम के जरिए तमाम खातेदारों ने 35 करोड़ रुपये का भुगतान लिया।
इसके बावजूद लोेगों की नगदी आहरण से जुड़ी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बैंक स्टाफ का सारा फोकस पुराने नोट जमा करने और उन्हें बदलने को लगी कतारों पर रहा। इस कारण चेक जमा करने, लॉकर से जेवर की जमा-निकासी, पासबुकों पर इंट्री, ऋण पत्रावलियों के निस्तारण अन्य बैंकिंग कार्य हाशिए पर चले गए हैं। इन कामों के लिए जाने वालों को भारी भीड़ के कारण बैंक परिसर में घुसना कठिन हो रहा है। बाहर खड़े गार्ड भी ऐसे लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का मानना है कि सारे एटीएम चालू करने के साथ पांच सौ के नोट की निकासी शुरू कर दी जाए तो काफी राहत मिल सकती है। इसके विपरीत तमाम एटीएम कैश की कमी से मंगलवार को भी ठप रहे। सेठ एन्क्लेव की कारपोरेशन बैंक ब्रांच का एटीएम पांच दिन से बंद है। इसी के बगल में बॉब का एटीएम और डिपॉजिट मशीन भी कई दिन से बंद है। पुवायां और भावलखेड़ा समेत गोविंदगंज में बॉब के एटीएम चालू हो गए, लेकिन बाकी ठप रहे।
उधर, बैंक शाखाओं से दो हजार का नया नोट जारी हो गया, लेकिन पांच सौ का नोट अभी तक नहीं आने से लोग खासे परेशान हैं। बाजार में सौ के नोट की कमी के कारण दो हजार का नोट दो सौ रुपये की खरीददारी करने पर भी दुकानदार फुटकर रकम देने को तैयार नहीं हैं। लीड बैंक मैनेजर बीएम गुप्ता के अनुसार एक-दो दिन में पांच सौ के नए नोट की खेप मिलते ही दो हजार का नोट बाजार में चलायमान हो जाएगा।
करेंसी एक्सचेंज के बहाने वसूला कमीशन
निगोही क्षेत्र के गांव कजरीनूरपुर के ग्राम प्रधान अनुराग यादव समेत अन्य ग्रामीणों से क्षेत्र की एक बैंक शाखा के प्रबंधक ने करेंसी एक्सचेंज के बहाने फसली ऋण पर पांच प्रतिशत कमीशन वसूल लिया।
डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि शाखा प्रबंधक ने गत शनिवार को बैंक का चैनल बंद करके बगल की खिड़की से एक हजार वाले नोट 700 से 800 रुपये देकर बदले और सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हो सकती है। हेमेंद्र सिंह, ऐवेंद्र कुमार, रामगोपाल, शुभम यादव, अनुराग यादव, दामोदर स्वरूप, अंकित मिश्रा, विमल कुमार, हरिपाल सिंह आदि ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की गुहार की है।