{"_id":"5c928ff4bdec2276d05c03a9","slug":"81553108980-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ एक्सप्रेस में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर के बेटे तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ एक्सप्रेस में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर के बेटे तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ एक्सप्रेस में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर के बेटे की तबीयत बिगड़ी
शाहजहांपुर। भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस में बुधवार को लखनऊ के बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंड प्रोफेसर के तीन वर्षीय बेटे की अचानक तबीयत खराब हो गई। जीआरपी ने दंपती और उसके बच्चे को ट्रेन से उतरवाया। बीमार बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को बुखार है, उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
लखनऊ के थाना इंदिरानगर के मोहल्ला फरीदी निवासी बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंड प्रोफेसर अभिनव श्रीवास्तव अपनी पत्नी जय सिंह व तीन वर्ष के बेटे अथर श्रीवास्तव के साथ वैष्णो देवी मां के दर्शन करके जम्मू से भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-टू में सीट नंबर 25, 26 पर बुधवार को लौट रहे थे। रास्ते में ट्रेन जब बरेली के नजदीक पहुंची, तभी अचानक अथर के हाथ-पैरों में अकड़न के साथ ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगीं। इस पर अभिनव ने कोच में मौजूद टीटी से बेटे की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए इलाज की व्यवस्था कराने को कहा, तो उन्हें बताया गया कि जब तक ट्रेन बरेली पहुंचेगी वहां तब तक डॉक्टर नहीं मिल पाएगा। लिहाजा शाहजहांपुर पहुंचने पर इलाज की व्यवस्था हो पाएगी। इसके बाद ट्रेन करीब 12:45 बजे शाहजहांपुर प्लेट फार्म संख्या एक पर पहुंची और यहां पहले से ही तैयार खड़े जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय, उपनिरीक्षक रामकृष्ण कठेरिया व सिपाही संतोष कुमार, अतुल कुमार ने तत्काल बच्चे और उसके माता-पिता को ट्रेन से उतरवाया और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। ट्रेन को निर्धारित समय 12:48 बजे रवाना कर दिया गया।