फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   81 candidates left the NEET exam

81 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नीट की परीक्षा

Mon, 18 Jul 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
81 candidates left the NEET exam
शाहजहांपुर/जलालाबाद। नीट परीक्षा का रविवार को जिले के तीन केंद्रों पर आयोजन किया गया। इसमें 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित नीट परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय नंबर-1, रोजी पब्लिक स्कूल तथा केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 को केंद्र बनाया गया था। तीनों ही केंद्रों पर पूर्व निर्धारित समय के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे से पहले ही परीक्षार्थियों का पहुंचाना शुरू हो गया। ठीक 11 बजे से केंद्र में प्रवेश दिया जाने लगा। उससे पहले गेट पर ही परीक्षार्थियों की सघनता से जांच की गई। हालांकि किसी के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। डेढ़ बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक लगा दी गई और दो बजे से परीक्षा शुरू हुई। शाम 5:20 बजे परीक्षा समाप्त हुई। परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर संतुष्टि दिखाई दी। उनका कहना था कि तैयारी के हिसाब से पेपर ठीक रहा। परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर परीक्षक के साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती भी रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

81 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
कैंट क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में पंजीकृत 576 परीक्षार्थियों में 565 उपस्थित तथा 21 अनुपस्थित रहे। बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर स्थित रोजी पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 576 में से 500 परीक्षार्थी शामिल हुए। 26 परीक्षार्थियों अनुपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 में 465 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 431 ने परीक्षा दी, वहीं 34 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा जाम
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर स्थित रोजी पब्लिक स्कूल में परीक्षा के दौरान स्कूल के बाहर अभिभावकों की मौजूदगी के चलते काफी भीड़भाड़ रही। दूसरी ओर कांवड़ यात्रा के चलते हाइवे पर रूट डायवर्जन किया गया है। परीक्षा खत्म होने पर बच्चों को लेने वाले वाहनों की बड़ी तादाद इस हाईवे पर मौजूद रहने और पहले से ही ट्रैफिक का भारी दबाव रहने से कोला मोड़ से लेकर याकूबपुर तिराहे तक काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस की मौजूदगी से कुछ ही देर में यातायात सुचारू हो गया।

प्रशासनिक सहयोग से तीनों केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से नीट की परीक्षा हो गई। परीक्षा में 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। - राजीव मोहन पांडेय, परीक्षा प्रभारी, नीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed