फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   80,000 quintals of paddy arrived, but the government purchased only 60 quintals.

Shahjahanpur News: धान की आवक 80 हजार लेकिन, सरकारी खरीद सिर्फ 60 क्विंटल

Fri, 10 Oct 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
80,000 quintals of paddy arrived, but the government purchased only 60 quintals.
तिलहर मंडी में गांव रुजवारी निवासी किसान राकेश कुमार का धान खरीदकर शुभारंभ करते सचिव। स्रोत : म
तिलहर। किसानों को धान का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए मंडी परिसर में खोले गए विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्र दिखावटी बने हुए हैं। खरीद खरीफ सत्र शुरू होने के नौ दिन बाद सिर्फ एक केंद्र पर शुक्रवार को 60 क्विंटल धान खरीदा जा सका, जबकि मंडी में गल्ला आढ़तों पर कारोबारी किसानाें से औने-पौने दामों पर करीब 80 हजार क्विंटल धान खरीद चुके हैं।
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद के लिए मंडी में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के 15 खरीद केंद्र संचालित किए गए हैं। शुक्रवार को रुजवारी गांव के किसान राकेश कुमार ने आरएफसी केंद्र पर अपना 60 क्विंटल धान देकर वहां खरीद का शुभारंभ कराया। मंडी समिति के खरीद आंकड़ों के अनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर नौ अक्तूबर तक करीब 80 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, लेकिन नमी अधिक होने के कारण सरकारी केंद्रों पर खरीद की गति बेहद धीमी है।
विज्ञापन

सरकार ने इस बार धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये से 2379 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जबकि मंडी में गल्ला कारोबारियों से किसानों को मात्र 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। इस तरह किसानों को प्रति क्विंटल 600 से 700 रुपये तक का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारियों के मुताबिक, सरकारी खरीद के लिए धान में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित की गई है, जबकि मौजूदा समय में 22 से 26 प्रतिशत तक नमी पाई जा रही है। इसी कारण अधिकतर केंद्रों पर खरीद कार्य शुरू नहीं हो सका है। मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी में अभी केवल आरएफसी के एक केंद्र पर धान की खरीद शुरू हो सकी है।

उन्हाेंने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडी में धान की नीलामी बोली 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच तक सीमित रही। मंडी सचिव के अनुसार अगले सप्ताह तक नमी कम हाेने पर धान खरीद में तेजी आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed