{"_id":"d82a67d5324943f68a03dc3f9c148770","slug":"80-acres-the-new-district-prison-the-proposal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 एकड़ में नए जिला जेल के प्रस्ताव को स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 एकड़ में नए जिला जेल के प्रस्ताव को स्वीकृति
शाहजहांपुर
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने जिला जेल की नई बिल्डिंग बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। खुटार क्षेत्र के नानकपुरी गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां द्वारा स्वागत किए जाने के दौरान इस आशय की घोषणा की।
बता दें कि खिरनीबाग में जीआईसी ग्राउंड के नजदीक स्थित जिला जेल बंदियों की संख्या के अनुपात में छोटी पड़ने लगी है। 511 बंदियों की क्षमता वाली जिला जेल की बैरकों मेें इस समय करीब 1700 बंदी ठुंसे हुए हैं। उनके खान-पान और रखरखाव में दिक्कतें होती देख कारागार प्रशासन ने पिछले दिनों जलालाबाद रोड पर मुड़गवां और पट्टी बसंत गांव में 80 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
जेल की नई बिल्डिंग के प्रस्ताव के बारे में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां द्वारा कारागार मंत्री का ध्यानाकर्षण किए जाने पर उन्होंने बताया कि शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। निर्माण कार्य में देरी की बावत पूछे जाने पर जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह ने कारागार मंत्री रामूवालिया को बताया उपरोक्त गांवों में पांच ऐसे किसान काफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रहे, जिनकी जमीनें अधिग्रहीत की जानी हैं। कारागार मंत्री के स्वागत में सपा जिलाध्यक्ष के साथ खुटार नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, जगजीत सिंह टांडे, सिद्दीक खां, अनिल गुप्ता, शिवकुमार दीक्षित, जरनैल सिंह, श्यामजी शुक्ला, इमरान, केपी सिंह आदि सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।