{"_id":"61f05b0829af305d643a55ef","slug":"8-party-candidate-and-6-independent-file-nomination-shahjahanpur-news-bly4736161158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को शुभ दिन मानकर आठ पार्टी प्रत्याशियों और छह निर्दलियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को शुभ दिन मानकर आठ पार्टी प्रत्याशियों और छह निर्दलियों ने कराया नामांकन
विज्ञापन
नामांकन पत्र जमा करने जाते शहर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी वैद्य राज किशन पीपी किट में। संव?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के लिए जिले की विभिन्न सीटों से मंगलवार को भाजपा, सपा और कांग्रेस के प्रमुख प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। आठ पार्टी प्रत्याशियों और छह निर्दलियों ने नामांकन कराया है।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ प्रस्तावक के तौर पर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद और अनुमोदक के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल रहे। इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पांडेय ने प्रस्तावक रामप्रकाश दीक्षित संग नामांकन कराया। तिलहर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा के नामांकन के समय उनके प्रस्तावक हरजीत सिंह मौजूद रहे। इसी सीट से नामांकन कराने वाले कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश गुप्ता के नामांकन के समय तहरापुर (सिंधौली) निवासी पीसीसी सदस्य सुरेश शुक्ला प्रस्तावक और ऊनकलां (निगोही) के रजाउद्दीन अनुमोदक के तौर पर उनके साथ रहे। पुवायां विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी चेतराम ने पुवायां के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता को अपना प्रस्तावक बनाकर नामांकन कराया। इसी सीट से सपा प्रत्याशी उपेंद्र पाल केे प्रस्तावक की भूमिका बालकराम ने निभाई। जलालाबाद से पूर्व विधायक एवं सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने नरेंद्र कुमार को अपना प्रस्तावक बनाया। कटरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा के प्रस्तावक वेदपाल साथ रहे।
इन निर्दलीयों ने भरा पर्चा
ददरौल सीट से मुकेश कश्यप, रामरहीस, तिलहर से राजेश्वर सिंह, नगर सीट से अजय पांडेय अंशू, राजीव कुमार, वैद्यराज किशनलाल
पीपीई किट पहन कर नामांकन कराने पहुंचे वैद्यराज किशन
शाहजहांपुर। गत लोकसभा समेत कई विधानसभा और नगरपालिका परिषद का चुनाव लड़ चुके हुंडालखेल के किशन एनाउंसर उर्फ वैद्यराज किशन हमेशा की तरह इस बार भी मंगलवार को निराले अंदाज में पीपीई किट पहन कर शहर सीट से नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। बता देें कि इससे पहले कभी भैंसा पर तो कभी घोड़े पर सवारी के साथ नामांकन जुलूस निकाल चुके किशन एक अन्य चुनाव में नामांकन को अपनी शव यात्रा भी निकाल चुके हैं। आज वह पीपीई किट पहनकर नामांकन कराने पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने पहले तो उनका अजीब लिबास देखकर मुख्य द्वार से उन्हें घुसने की अनुमति देने से मना किया, लेकिन बाद में उनके बारे में बताए जाने पर पुलिस ने उन्हें उनके प्रस्तावकों समेत अंदर जाने की इजाजत दे दी। एक हाथ में थर्मल स्कैनर और दूसरे में सैनिटाइजर शीशी थामकर कलक्ट्रेट में दाखिल हुए किशन ने हर किसी को कोरोना से खुद का बचाव करने का संदेश दिया।