{"_id":"62474c14a72a403b77589721","slug":"762-62-crore-approved-for-four-lane-from-city-to-khutar-shahjahanpur-news-bly480054141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर से खुटार में जिले के बार्डर तक फोरलेन के लिए 762.62 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर से खुटार में जिले के बार्डर तक फोरलेन के लिए 762.62 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत
विज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर शहर से खुटार तक फोरलेन के लिए 762.62 करोड़ रुपये बजट को स्वीकृत मिल गई है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद ट्वीट कर दी है।
लखनऊ से हरदोई शाहजहांपुर होते हुए पलिया तक नेशनल हाईवे 731 घोषित किया है। इसका पहला भाग शाहजहांपुर तक बन चुका है। अब शाहजहांपुर के पैना बिजली केंद्र के पास बाईपास से पलिया तक लगभग 90 किमी हाईवे बनना है। पहले चरण में शाहजहांपुर से खुटार तक लगभग 49 किमी हाईवे बनाया जाना है। दूसरे चरण में खुटार से पलिया तक फोरलेन का काम होगा। फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण का अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।
केंद्रीय सड़क मंत्री ने ट्विटर पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में एनएच 731 के खुटार बाईपास के प्रारंभ से शाहजहांपुर बाईपास के प्रारंभ तक मौजूदा सड़क के 2/4 लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) में सुधार एवं उन्नयन के लिए 762.62 करोड़ बजट के साथ स्वीकृति दी जाती है।
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ से स्वीकृति मिलने में है समस्या
शाहजहांपुर-पलिया हाईवे के निर्माण में खुटार के आगे मैलानी, भीरा के बीच जंगल है, जो किशनपुर सेंक्चुरी का हिस्सा है। इस कारण वाइल्ड लाइफ से पेड़ कटान आदि की अनुमति मिलने में देरी हो सकती है। इस कारण अभी फोरलेन को मैलानी रोड पर शाहजहांपुर जिले की सीमा कठिना नदी के पुल के पास प्रसादपुर तक ही बनाया जाएगा।
खुटार में गोला रोड बाईपास से निकलेगा फोरलेन
हाईवे को पहले खुटार के पश्चिम से निकाला जाना था। इधर से बाईपास काफी लंबा बन रहा था। इससे मुआवजे की भारी रकम का भुगतान सरकार को करना पड़ता। अब बाईपास मुख्य चौराहे के पास से गोला रोड बाईपास से आसाम रोड में जुड़ जाएगा। पुवायां में भी बाईपास बनेगा। खुटार में बाईपास का सिंगल रोड पहले से ही बना हुआ है। इसी मार्ग पर फोरलेन बनने से आसानी होगी।
खीरी जिले में किशनपुर सेंक्चुरी और दुधवा नेशनल पार्क के जंगल जुड़े होने के कारण पेड़ कटान की मंजूरी में देरी हो सकती है। इस कारण अभी फोरलेन का काम शाहजहांपुर जिले की सीमा में मैलानी रोड पर कठिना नदी के पुल तक किया जाएगा। खुटार में बंडा गोला रोड को बाईपास बनाया जाएगा। -असर फारूकी, एई एनएचएआई बरेली