फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   75,000 stolen after breaking down the door of a courier company's office.

Shahjahanpur News: कोरियर कंपनी के ऑफिस का दरवाजा तोड़कर 75 हजार रुपये चोरी

Wed, 02 Sep 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
75,000 stolen after breaking down the door of a courier company's office.
पुवायांं (शाहजहांपुर)। नगर स्थित एक कोरियर कंपनी का ताला तोड़कर चोर 75 हजार रुपये और सीसी कैमरों का डीवीआर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव खजुहा निवासी देवेंद्र मोहन शर्मा पुवायां में शैडो फैक्स कोरियर कंपनी का ऑफिस चलाते हैं। उनके यहां कई ऑनलाइन कंपनियों का माल आता है और इसे ग्राहकों काे भेजा जाता है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम वह ऑफिस बंदकर घर चले गए थे। रात में चोरों ने कार्यालय के सीसी कैमरों के तार काटने के बाद दरवाजा तोड़ दिया और ऑफिस में रखे 75 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर सीसी कैमरों का डीवीआर भी ले गए हैं , जिससे चोरों के बारे में कुछ पता न लग सके।
विज्ञापन

बुधवार सुबह देवेंद्र मोहन कार्यालय खोलने पहुंचे, तब चोरी का पता चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed