फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   75 mental patients Distributed certificates

75 मानसिक रोगियों  को प्रमाण पत्र वितरित

Tue, 27 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुुर। Updated Tue, 27 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
75 mental patients Distributed certificates
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में लगाए गए शिविर में सौ रोगियों का हुआ परीक्षण
विज्ञापन

निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने एनआरसी केंद्र का जायजा लिया 

जिला अस्पताल में लगाए गए शिविर में 75 से अधिक मानसिक रोगियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान डीएम रामगणेश ने भी शिविर का जायजा लेते हुए सहयोगी संस्था के अध्यक्ष और डॉक्टरों की हौसला आफजाई की। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के एनआरसी केंद्र्र का निरीक्षण भी किया। उसमें उन्होंने अतिकुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

डीएम ने शिविर में बरेली मानसिक अस्पताल से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ एसआर वर्मा, जिला अस्पताल के डॉ सरोज कुमार से मिलकर मंदबुद्धि लोगों के किए जा रहे परीक्षण को देखा। उन्होंने कहा कि जिले में मानसिक रोग के मरीजों के अभिभावक उनके पास आकर समस्या बता रहे है कि उनका बच्चा मानसिक रोगी है, विकलांग प्रमाण पत्र जारी न हो पाने के कारण उन्हे कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस पर विचार करते हुए उन्होंने शासन को पत्र भेजकर शिविर लगाकर मानसिक रोगियों को प्रमाण पत्र वितरित करने क ा अनुरोध किया था। डीएम ने शिविर में सहयोग करने वाली संस्था हेल्पलाइन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को धन्यवाद दिया। शिविर में सौ से अधिक मानसिक रोगियों का परीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम ने जिला अस्पताल में एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया जहां उन्हें दस बैड के वार्ड में सात बच्चे भर्ती मिले। जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि जो बच्चे अतिकुपोषित है, उन्हें संबंधित क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी भर्ती कराते हुए उनका इलाज कराने में सहयोग करें। इस अवसर पर सीडीओ टीके शिबु, सीएमओ डॉ कमल कुमार, सीएमएस डॉ केशव स्वामी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed