फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   73 unemployed young people the opportunity to find jobs

73 बेरोजगार युवाओं को मिला जॉब का अवसर

Tue, 09 Feb 2016 08:36 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 09 Feb 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
73 unemployed young people the opportunity to find jobs
 जिला सेवायोजन कार्यालय में भारतीय जीवन बीमा निगम सहित विभिन्न कंपनियों द्वारा मंगलवार को लगाए गए भर्ती मेला मेें नौकरियां पाने के लिए सैकड़ों बेरोजगार युवा उमड़े। दो दिवसीय भर्ती मेला के पहले दिन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उत्तीर्ण हुए 73 युवाओं को जॉब का अवसर मिल गया।
विज्ञापन

भर्ती मेला में लखनऊ की मेसर्स सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया के भर्ती अधिकारी भरत द्विवेदी ने अपनी टीम के सहयोग से मार्केटिंग के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में 60 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा पास करने वाले युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनमें से 15 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया। इसी कड़ी में भारतीय जीवन बीमा निगम की सदर बाजार शाखा के विकास अधिकारी एनपी सिंह ने बीमा अभिकर्ता के लिए 62 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेकर उनमें से 39 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

इसी मौके पर गोमतीनगर लखनऊ की कृषि उत्पाद निर्माता कंपनी मेसर्स शिवशक्ति बायो केम लिमिटेड के अधिकारी शोभित कुमार ने सेल्स ट्रेनीज के लिए 52 आवेदकों के साथ साक्षात्कार करके 21 अभ्यर्थियों को नौकरी ऑफर की। खास यह रहा कि लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उन्हीं आवेदकों को शामिल किया गया जो सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हैं। चयनित युवाओं को जिला रोजगार सहायता अधिकारी मीता गुप्ता ने कैरियर को बेहतर बनाने के टिप्स देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भर्ती मेला बुधवार को भी जारी रहेगा जिसमें अभ्यर्थी सभी प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियां और पासपोर्ट साइज का एक फोटो अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed