फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   73.89 percent of the votes were for the third phase Prdani

तीसरे चरण में प्रधानी के लिए 73.89 प्रतिशत पड़े वोट

Sun, 06 Dec 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
73.89 percent of the votes were for the third phase Prdani
ग्राम पंचायतों में प्रधानी और वार्ड मेंबरी के तीसरे चरण का मतदान शनिवार को सुबह सात बजे से आरंभ हो गया। दूसरे चरण के मतदान की तुलना में शनिवार को मौसम साफ रहने से तिलहर, निगोही, जैतीपुर और खुदागंज ब्लॉक के तमाम मतदान केंद्रों पर सुबह दस बजे से वोटरों की कतारें लगने लगीं। इस बीच, खुदागंज क्षेत्र के फीलनगर बूथ पर वोटरों को वैधता को लेकर पोलिंग एजेंटों के बीच झड़प हुई, लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने विवाद शांत करा दिया। चुनाव प्रेक्षक जगदीश प्रसाद, डीएम शुभ्रा सक्सेना, सीडीओ पुलकित खरे और एसपी बबलू कुमार ने चारों ब्लॉकों के तमाम मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इन सभी ब्लॉकों में प्रधानी के 277 पदों के 2574 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन

तिलहर ब्लॉक के गांव रानी खिरिया व ढकिया रघा, जैतीपुर ब्लॉक के अकबरपुर खैरपुर व बैसरा बैसरी, खुदागंज ब्लॉक के फीलनगर और निगोही ब्लॉक के गांव राघवपुर सिकंदरपुर व संडा खास गांव के बूथों पर सुबह आठ बजे के बाद से मतदाताओं की कतारें लगने लगीं। गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाते हुए मतदाताओं ने कोई जल्दबाजी भी नहीं की और सुकून के साथ अपनी बारी का इंतजार करते रहे। नतीजे में शुरुआती एक घंटे की अपेक्षा बाद में मतदान ने गति पकड़ ली।
विज्ञापन

महिलाओं ने भी मतदान में खासी दिलचस्पी दिखाई। महिलाएं आमतौर पर चौका-चूल्हा का काम निपटाने के बाद घरों से निकलती हैं, लेकिन तमाम बूथों पर महिलाएं भी सुबह से वोट डालने को पहुंचने लगीं। समाचार संकलन के लिए तिलहर से जैतीपुर वाया खैरपुर की ओर बढ़ते समय कई जगह खेतों की पगडंडियों पर महिलाओं का समूह बूथों की ओर बढ़ता दिखा। दुधमुहें बच्चों को साथी महिलाओं के हवाले करके उन्होंने बूथों में जाकर पसंदीदा प्रत्याशी के नाम के आगे ठप्पा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान और इसके लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने भारी सुरक्षा बल के साथ सुबह सात बजे से बूथों का जायजा लेना शुरू कर दिया। अफसरों का काफिला सबसे पहले निगोही पहुंचा। वहां के कई बूथ चेक करने के बाद दोनों अफसरों ने डंडिया बाजार और ढकिया रघा होते हुए तिलहर की ओर रुख किया। बाद में जैतीपुर और खुदागंज का दौरा करके वहां की व्यवस्थाएं जांची। साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट और आरओ को मत पेटिकाएं समय से सील कराकर सुरक्षित रखवाने के निर्देश दिए।

प्रेक्षक ने पकड़ा फर्जी आईडी वाला वोटर
मतदान का जायजा लेने के लिए चुनाव प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने तिलहर, खुदागंज और जैतीपुर ब्लॉक के खंडसार, अकबरपुर नवादा, गौहापुर, सिउरा, बतलैया, खेड़ा रठ, बैसरा बैसरी आदि गावों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव बझेड़ा भगवानपुर बूथ पर प्रेक्षक ने लाइन में लगे मतदाताओं की आईडी चेक की। इस दौरान उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति ने दूसरे के राशन कार्ड पर दर्ज नाम सफेदा से मिटाकर अपना व परिवार के अन्य सदस्यों का नाम लिखा था। पूछताछ में फर्जी आईडी का मामला प्रमाणित होने पर चुनाव प्रेक्षक प्रसाद ने संबंधित व्यक्ति को पुलिस के हवाले करके उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैसरा बैसरी से पुलिस ने पकड़ा उत्पाती युवक
जैतीपुर ब्लॉक के गांव बैसरा बैसरी के मतदान केंद्र पर दोपहर 12.30 बजे मतदाताओं का मेला जैसा जुटने मतदान चरम पर था। इसी बीच, वहां एक प्रत्याशी के समर्थक ने लाइन में लगे मतदाताओं पर रौब गांठने की कोशिश की। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो वहां शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी। वहां के सेक्टर मजिस्ट्रेट की सूचना पर पहुंची पुलिस की क्लस्टर मोबाइल टीम ने उत्पाती युवक को दबोच लिया। क्लस्टर टीम मीरानपुर कटरा की ओर बढ़ी तो रास्ते में बैवहा गांव के मोड़ पर खुली परचून की दुकान के पास बैठे ग्रामीण खेतों में भाग खड़े हुए। बाद में क्लस्टर टीम ने उत्पाती युवक को कटरा थाने ले जाकर बिठा दिया।


शिकायतों में छाए निगोही के विनोद अवस्थी
लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे निगोही ब्लॉक के प्रमुख सियासी क्षत्रपों में शुमार विनोद अवस्थी प्रधानी के मतदान के दौरान अपनी गतिविधियों से तरह-तरह की शिकायतों के जरिए छाए रहे। दोपहर एक बजे डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को निगोही के राजकुमार ने बताया कि संडा खास में विनोद अवस्थी फर्जी आईडी बना रहे हैं। दोपहर 1.28 बजे निगोही के श्याम किशोर ने विनोद और शशि अवस्थी पर यही आरोप लगाया। अपरान्ह 3.27 बजे जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव ने कंट्रोल रूम को इत्तला दी कि विनोद अवस्थी फर्जी आईडी बनवा रहे हैं। इससे पहले, निगोही के राम सिंह ने शिकायत नोकट कराई कि फोर्स के हटते ही प्रत्याशी अरुण कुमार ने फर्जी वोटिंग शुरू करा दी है। इसी क्षेत्र के मुकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि महमदपुर के सेक्रेटरी मनरेगा की फर्जी आईडी प्रमाणित कर रहे हैं। यह अलग बात रही कि एसओ से लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तक के अधिकारियों ने तत्काल मौका मुआयना किया, लेकिन किसी भी शिकायत की पुष्टि नहीं हुई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed