फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   72.99 thousand rupees were withdrawn without reboring the hand pumps in two gram panchayats.

Shahjahanpur News: दो ग्राम पंचायतों में बिना हैंडपंप रीबोर कराए निकाल लिए 72.99 हजार रुपये

Fri, 16 Feb 2024 03:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
72.99 thousand rupees were withdrawn without reboring the hand pumps in two gram panchayats.
- डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को रकम जमा करने के लिए जारी किया नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। हैंडपंप रीबोर कराए बिना ही सरकारी धनराशि निकाल लेने पर जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) पवन कुमार सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी किया है। इसमें आहरित धनराशि तत्काल जमा करने के साथ ही जवाब भी मांगा गया है। तत्कालीन प्रधानों और अवर अभियंता को भी नोटिस भेजा गया है।
ग्राम विकास अधिकारी शिवकुमार को जारी नोटिस में कहा गया है कि गांव भटिउरिया में वर्ष 2021-22 में हैंडपंप रीबोर कराए बिना ही सरकारी धनराशि निकाले जाने की शिकायत लोकायुक्त से की गई थी। जांच कराने पर पता चला कि हैंडपंप रीबोर कराए बिना ही 37,515 रुपये निकाल लिए गए। इसकेे लिए प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी समान रूप से दोषी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव बितौनी में वर्ष 2022-23 में एक हैंडपंप रीबोर कराए बिना ही 35,480 रुपये निकाल लिए गए। इसके लिए प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और जल निगम के तत्कालीन अवर अभियंता विजेंद्र सिंह समान रूप से दोषी हैं। डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी शिवकुमार को भटिउरिया में निकाली गई राशि का आधा 18758 रुपये और बितौनी में निकाली गई राशि का एक तिहाई 11827 रुपये दोनों ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खाते में जमा कर रसीद डीपीआरओ कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। साथ ही साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण भी एक सप्ताह में देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ग्राम विकास अधिकारी, प्रधान आदि को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण देने और आहरित की गई राशि जमा करने का कहा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - पवन कुमार सिंह, डीडीओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed