फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   व्यापारियों का टीडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

व्यापारियों का टीडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

Thu, 31 Jan 2019 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का टीडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

विज्ञापन
टीडीएम दफ्तर पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर। बीएसएनएल की जिले में लंबे समय से बदतर दूरसंचार, ब्राडबैंड सेवाओं की बदहाली को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में व्यापारियों ने टीडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन के साथ टीडीएम सौरभ मिश्रा का घेराव किया। उनको ज्ञापन देकर चेताया, अगर ब्राडबैंड समेत दूर संचार सेवाएं दुरुस्त नहीं हुईं तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाओं की बदहाल स्थिति किसी से छिपी नहीं है। एक ओर फोर जी सेवा देने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर लैंडलाइन से लेकर मोबाइल, ब्राडबैंड सेवा तक जिले में दम तोड़ रही है। विभाग के अफसर उपभोक्ताओं की शिकायतें निपटाने में भी दिलचस्पी नहीं लेते। टीडीएम को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि ज्यादातर प्रशासनिक काम अब ऑनलाइन होते हैं। नौकरी के लिए आवेदन से लेकर रेल टिकट, व्यापारिक गतिविधियां, बैंकिंग कार्य सभी ऑनलाइन होते हैं। सभी शासकीय विभाग बीएसएनएल का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बीएसएनएल से बेहतर सेवाएं निजी कंपनियां दे रही हैं। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में धर्मपाल रैना, रोहित अग्रवाल, कमाल फहीम, नाजिम खां, सचिन गुप्ता, सुनील गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुलाटी आदि व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed