फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शुओं से टकराई जननायक एक्सप्रेस, डिरेल होने से बची

शुओं से टकराई जननायक एक्सप्रेस, डिरेल होने से बची

Sat, 22 Dec 2018 07:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
शुओं से टकराई जननायक एक्सप्रेस, डिरेल होने से बची
पशुओं से टकराई जननायक एक्सप्रेस, डिरेल होने से बची
विज्ञापन


शाहजहांपुर/रोजा। दरभंगा से अमृतसर जाने वाली अप जननायक एक्सप्रेस शनिवार को सीतापुर ब्रांच लाइन पर लोको पायलट की सूझबूझ से डिरेल होने से बच गई। ट्रेन जहानीखेड़ा के पास ट्रैक पर घूम रहे पशुओं से टकरा गई थी। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लिए तब यात्रियों ने भी झटका महसूस किया। इस दौरान ब्रांच लाइन पर करीब 45 मिनट ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।

अप 15211 जननायक एक्सप्रेस के सीतापुर सिटी पहुंचने का समय दोपहर 1.30 बजे है। शनिवार को यह ट्रेन करीब ढाई घंटे की देरी से सीतापुर सिटी पहुंची। रोजा जंक्शन पहुंचने से पहले जहानीखेड़ा के पास ट्रेन रेल ट्रैक पर घूम रहे पशुओं से टकरा गई। पशुओं को देखने के बाद ही लोको पायलट ने सूझबूझ से समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लेने शुरू कर दिए। ट्रेन जब तक ठहरती तीन-चार पशु ट्रेन से टकरा गए। इनके अस्थी-पंजर इंजन समेत दूसरे और तीसरे कोच के पहियों में फंस गए। लोको पायलट ने इस दुर्घटना के बारे में कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद कुछ ही देर में रेलवे का गैंग मौके पर पहुंच गए। पशुओं के अवशेष हटाकर ट्रैक क्लियर करने में करीब 45 मिनट लग गए। इस दौरान जननायक एक्सप्रेस यहां खड़ी रही। पीछे आ रहीं दो मालगाड़ियों को भी रोजा में रोक दिया गया। शाम कारीब 5:45 बजे ब्रांच लाइन पर रेलगाड़ियों की संचालन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed