फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   टाइगर रिजर्व के फील्ड डॉयरेक्टर ने किया घटना स्थल का मुआयना

टाइगर रिजर्व के फील्ड डॉयरेक्टर ने किया घटना स्थल का मुआयना

Sat, 22 Dec 2018 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व के फील्ड डॉयरेक्टर ने किया घटना स्थल का मुआयना
जंगल में बाघों की निगरानी को लगेंगे कैमरे
विज्ञापन


बंडा(शाहजहांपुर)। खुटार रेंज की नवदिया बीट में फूस की तलाश में गए उदयराज की बाघ के हमले में मौत के मामले में शुक्रवार को टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजा मोहन ने मौका मुआयना किया और वनकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
गौरतलब है कि बुधवार को बंडा के गांव बरी निवासी उदयराज छप्पर के लिए फूस की तलाश में जंगल में गया था। वहां बाघ ने उस पर हमलाकर मार दिया था। बृहस्पतिवार सुबह जंगल में शव पड़ा पाए जाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। शुक्रवार को टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ने जंगल पहुंचकर मौके का मुआयना किया और वन कर्मियों को जरूरी सुरक्षा टिप्स दिए। उन्होंने कहा घटना क्षेत्र शाहजहांपुर का है, लेकिन कुछ समय पहले ही क्षेत्र को पीलीभीत टाइगर रिजर्व को दिया जा चुका है। उन्होंने कहा जंगल में बाघों की निगरानी के लिए प्रमुख मार्गों पर 500 मीटर के अंतराल पर कैमरे लगाए जाएंगे। कहा कि वनकर्मी जंगल की कड़ी निगरानी करें। जंगल की घास का कोई ठेका नहीं होता है और किसी को भी जंगल में घास, फूस काटने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए जंगल के रास्तों पर बोर्ड लगवाने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व शुक्रवार सुबह फारेस्ट गार्ड सत्यपाल, वन दरोगा सुरेंद्र गौतम, डोरीलाल, चंद्रपाल, मोरपाल समेत कई वनकर्मियों ने जंगल के सटे गांव में जाकर संदेश का प्रसारण कराया कि कोई भी व्यक्ति जंगल में न जाए। बाघ के हमले में मृत उदयराज का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

उदयराज के परिवार की मदद को घर पहुंचे प्रभारी बीडीओ
बंडा। उदयराज काफी गरीबी में जीवन यापन कर रहा था। उसका पूरा परिवार कच्ची दीवारों पर पड़ी टीन के नीचे रहता था। भूमिहीन उदयराज की नौकरी से ही परिवार की गुजर होती थी। इस पर भी उसे कभी भी आवास, शौचालय आदि योजनाओं दिलाने की जरूरत नहीं समझी गई। अमर उजाला ने शुक्रवार को उदयराज की नौकरी से चलता था घर खबर प्रकाशित की तो जिम्मेदारों को होश आया। शुक्रवार को प्रभारी बीडीओ अशोक मिश्रा ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने उदयराज के घर की एक रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजने की बात कही है। बताया कि उदयराज के परिवार की जो भी संभव मदद होगी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed