{"_id":"5c1cef6abdec2256d9676e95","slug":"71545400170-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी घोटाले में अब कमेटी-कमेटी खेल रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी घोटाले में अब कमेटी-कमेटी खेल रहे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी घोटाले में अब कमेटी-कमेटी खेल रहे अधिकारी
पुवायां (शाहजहांपुर)। शादीशुदा लोगों के फिर से शादी कर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ उठाने के मामले में अब अधिकारी एक दूसरे पर जांच की जिम्मेदारी डालने में जुट गए हैं।
गौरतलब है कि दस दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित ओसीएफ रामलीला मैदान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। शादी के लिए 175 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन मौके पर पहुंचे 145 जोड़ों की शादी कराई गई थी। कुछ शादीशुदा जोड़ों ने योजना का लाभ उठाने के लिए फिर से शादी कर फर्जीवाड़ा कर लाभ उठा लिया। इस मामले में अभी तक खुटार ब्लॉक के जोड़ों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने बुधवार को इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद डीएम ने मामले की जांच सीडीओ प्रेरणा शर्मा को सौंप दी थी। उधर, बृहस्पतिवार को एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने मामले में खुटार के खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को बीडीओ पीके शुक्ला ने बताया कि उक्त मामले में जांच के लिए एडीओ पंचायत राजीव शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट एसडीएम को अग्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन
----------
मामले में किस स्तर पर लापरवाही हुई है यह जांच पूरी होने पर ही स्पष्ट होगा। जांच में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अमृत त्रिपाठी, जिलाधिकारी