फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   संशोधित खबर पुन: प्रेषित-

संशोधित खबर पुन: प्रेषित-

Thu, 20 Dec 2018 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
संशोधित खबर पुन: प्रेषित-
कोहरे की मार: सियालदह समेत सात ट्रेनें रद्द
विज्ञापन


शाहजहांपुर। कोहरे की मार से रेलवे उबर नहीं पा रहा। बृहस्पतिवार को कोहरे की वजह से आठ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। फास्ट और सुपरफास्ट ट्रेनों घंटों देरी से चल रही हैं। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धड़ाधड़ ट्रेनें रद्द किए जाने से कुलियों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम होने से बृहस्पतिवार को 14308 मुगलसराय, 14265 जनता, 15211 जननायक, 13151-13152 सियालदह एक्सप्रेस और 14236-14237 बनारस-बरेली एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। 22453 सुपरफास्ट राज्यरानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। 12229 लखनऊ मेल दो घंटा और 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब ढाई घंटा देरी से रहीं। 13005 पंजाब मेल बृहस्पतिवार को एक घंटा देरी से रही। रेलवे स्टेशन पर तमाम यात्री भटकते नजर आए। कोहरे और शीतलहर की वजह से अप-डाउन 20 ट्रेनों को पहले ही 15 फरवरी तक के लिए निरस्त किया जा चुका है। ट्रेनों की संख्या कम होने से सीधा असर रेल यात्रियों पर पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी के मुताबिक रेलगाड़ियों के रद्द किए जाने की सूचना लगातार सूचना पट पर दी जा रही है। ट्रेनों का संचालन अब 15 फरवरी के बाद भी संभलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-------------
टिकट की बिक्री घटी, रिजर्वेशन वापसी
रेलगाड़ियां रद्द होने से रेलवे स्टेशन पर दैनिक यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। टिकट विंडो पर औसतन दो से तीन हजार टिकटों की बिक्री घटी है। रिजर्वेशन रद्द कराने वालों की भी लाइन लग रही है। दरअसल ऑन लाइन रिजर्वेशन कराने वालों को रिफंड सीधे उनके खाते में जा रहा है। मैन्यूअल रिजर्वेशन कराने वालों को टिकट वापसी के लिए फार्म भरना हो रहा है। शाहजहांपुर से अप-डाउन लाइन पर यात्रा करने वाले औसतन 20 रिजर्वेशन रद्द कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, पंजाब मेल, काशी रोकी गई
रोजा। पंजाब मेल 13005 और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार रोजा में 10-10 मिनट का इमरजेंसी स्टॉपेज दिया गया। पंजाब मेल के एसी-प्रथम कोच की सीट नंबर 41 पर सवार सानिका मुखर्जी हावड़ा से अमृतसर का सफर कर रही थीं। बुखार और उल्टी की शिकायत पर पंजाब मेल को स्टॉपेज दिया गया। वहीं काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-5 में सुधीर नाम के यात्री की बेटी की तबियत बिगड़ने पर काशी को भी रोजा जंक्शन पर स्टॉपेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed