{"_id":"5b43a7e04f1c1b77468b588e","slug":"71531160544-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र संचालकों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र संचालकों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25
जनसेवा केंद्र संचालकों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
मांग पूरी न होने तक हड़ताल पर रहने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। सोमवार को जनसेवा केंद्र संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देकर आय, जाति-निवास में निर्धारित शुल्क का बहिष्कार और केंद्र संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं तब तक जनसेवा केंद्र संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
केंद्र संचालकों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में निर्धारित बीस रुपये शुल्क बहुत ही कम है। इसमें केंद्र संचालक को मात्र तीन रुपये कमीशन रह गया है साथ ही तमाम खर्चे भी है इस कारण निर्धारित 20 रुपये शुल्क में काम कर पाना असंभव है उन्होंने मांग की कि प्रति आवेदन 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया जाए। केंद्र संचालकों ने कहा है कि बिना जांच व सबूत के जनपद के चार केंद्र संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है। केंद्र संचालकों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक सभी केंद्र संचालक बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहेंगे।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विजय मिश्रा, शिव कुमार मिश्रा,शैलेंद्र त्रिपाठी, सहित कई केंद्र संचालक मौजूद रहे। उधर, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने केंद्र संचालकों से नियमानुसार कार्य करने और अवैधानिक रूप से अधिक धन न वसूल करने के निर्देश देते हुए ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए जाने का आश्वासन दिया है।