{"_id":"5a33c55c4f1c1b001c8b8f39","slug":"71513342300-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से नकदी सहित फर्नीचर बनाने की मशीनें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से नकदी सहित फर्नीचर बनाने की मशीनें जलीं
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
FIRE
- फोटो : Amar ujala
देवकली/ बंडा (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार रात अचानक आग लग जाने से नकदी सहित फर्नीचर दुकान का सारा सामान राख हो गया। परेशान पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार की है।
गांव रायटांडा निवासी सोमवर सिंह ने गांव के दक्षिण लकड़ी का फर्नीचर बनाने का कारखाना खोल रखा है। बृहस्पतिवार शाम वह कारखाना बंद कर घर आ गए। रात में सोमवर सिंह के छप्परदार फर्नीचर कारखाने में अचानक आग लग गई। जानकारी पाकर सोमवर सिंह ने शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया।
इसी बीच आग से कारखाने में रखी 20 हजार की नकदी, सात अलमारी, तीन बेड, दो चौकी एक खराद मशीन, रजाई, गद्दा और तमाम कीमती लकड़ी जल गई। भारी नुकसान से सोमवर सिंह के परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।