{"_id":"5a1814154f1c1b8b688b4a61","slug":"71511527445-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे बच्चों की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे बच्चों की हालत में सुधार
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर ऊपर गिरने से झुलसे चार बच्चों में किंजल की हालत नाजुक बनी हुई है। बच्चों को लेकर जा रहे करंट की चपेट में आकर मौत के शिकार हुए बाबू खां की पत्नी रजिया बेगम की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गौरतलब है कि गांव छापा बोझी निवासी बाबू खां बृहस्पतिवार को गांव के ही सर्वेश और शिवकुमार के चार बच्चों को बाइक से स्कूल से घर ले जा रहे थे। रास्ते में लकड़ी से भरी ट्रॉली में फंसने के कारण हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर बाबू खां से टकरा गया था। करंट से बाबू खां की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाइक पर बैठे बच्चे वर्षा, अंशिका, किंजल और प्रांजल झुलस गए थे। बच्चों को इलाज के लिए शाहजहांपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया था। सर्वेश ने बताया कि किंजल की हालत अभी ठीक नहीं है अन्य तीन बच्चों की हालत में सुधार है। गांव के लोगों ने बताया कि खुटार से गांव तक आई बिजली लाइन के तार काफी नीचे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों को कई बार सूचना भी दी गई, लेकिन तार ऊंचे नहीं किए गए, जिस कारण हादसा हो गया। तार नीचे होने के चलते कंबाइन आदि से फसल कटवाने तक में समस्या होती है। एसओ बिरजाराम ने बताया कि मृतक बाबू खां की पत्नी रजिया बेगम ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन
खुटार। गांव सौंफरी में पूर्व माध्यमिक स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन लाइल निकाल दी गई है। स्कूल लाइन डाले जाने से पहले बना था। लाइन डाले जाने के समय शिक्षकों और गांव के लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने मनमानी करते हुए लाइन खिंचवा दी। इससे स्कूल में पढने वाले 80 बच्चों पर हर समय खतरा मंडराता रहता है।
विज्ञापन
लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रॉली से हादसा हुआ है। तार ठीक थे। इसमें विभाग की कोई गलती नहीं है। अगर विभाग की कोई गलती होती तो मुआवजा दिलवाया जाता। ट्रॉली चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सचिन कुमार, जेई बिजली उप केंद्र खुटार