फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 Sep 2017 06:35 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर। निगोही के हमजापुर चौराहे पर क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग पूरी नहीं होेने पर राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर शहीद की प्रतिमा जल्द स्थापित कराने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

बता दें कि ट्रस्ट के कार्यकर्ता कई वर्ष से निगोही के हमजापुर चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। कई माह तक लगातार आंदोलन के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने 23 जनवरी 2013 को वहां स्वयं प्रतिमा स्थापित करा दी। इस पर पुलिस ने कानून का बहाना लेकर न केवल प्रतिमा चौराहे से हटाकर थाने में रखवा दी, ट्रस्ट कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन पर गंभीर आरोपों में मुकदमे थोप दिए। तब से प्रतिमा की स्थापना का मसला खटाई में पड़ा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि ब्रिटिश काल में जेल में बंद रहे क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा को आजाद भारत में पुलिस द्वारा कैद रखना शर्मनाक है। प्रतिमा जल्द स्थापित नहीं होने की दशा में अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर असीम शुक्ला, अंशू सक्सेना, शाश्वत पांडेय, सोनू तिवारी, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed