{"_id":"593ea5521126f425548b45a4","slug":"71497277778-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी ने भरी कचहरी देवर की कर दी धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी ने भरी कचहरी देवर की कर दी धुनाई
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर।
दहेज उत्पीड़न और शांति भंग के मुकदमों की तारीख पर एसडीएम कोर्ट में हाजिरी देेने जा रही एक युवती को मुकदमे में नामजद देवर द्वारा अपनी बहन के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी बेहद नागवार गुजरी। तैश में आई युवती ने भरी कचहरी में देवर की जमकर धुनाई कर दी। कलेक्ट्रेट कैंपस में यह बखेड़ा होने के दौरान तमाशबीनों का खासा मजमा जुट गया।
पुवायां रोड पर गांव चिनौर निवासी युवती का विवाह जलालाबाद में हुआ था। दो साल पहले दहेज के लिए ससुराल में सताए जाने पर वह अपने मायके आ गई। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत मुकदमा दायर करा दिया। इस बीच, मुकदमे में प्रतिवादी बनाए गए युवती के देवर ने धमकाने और मारपीट की चेष्टा की तो पुलिस ने उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
धारा 151 के तहत दर्ज इसी मुकदमे की सोमवार को एसडीएम कोर्ट में तारीख थी। दोपहर करीब 12:15 बजे पेशी पर विवाहिता अपनी बहन के साथ कोर्ट जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे विवाहिता के देवर ने भाभी की पैरोकारी में जुटी बहन को लेकर तीखी बात कह दी। उसके बोल विवाहिता के कानों में पड़े तो वह एकदम पीछे पलटी और देवर पर बरस पड़ी।
विज्ञापन
हालांकि, बाद में विवाहिता को उसकी बहन ने यह कहकर शांत किया कि मामले की शिकायत अधिकारियों से करके कार्रवाई कराई जाएगी। इस बीच, विवाहिता से सरेआम पिटा युवक उल्टे पांव रफूचक्कर होे गया। हालांकि, इस मामले में अधिकारियों को अलग से कोई प्रतिवेदन नहीं दिया गया है।