फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   70 thousand rupees looted from a couple in Puwaiyan

Shahjahanpur News: पुवायां में दंपती से लूटे 70 हजार रुपये

Fri, 08 Aug 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees looted from a couple in Puwaiyan
पुवायां। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे दंपती से छह बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कहीं शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी, इस कारण दंपती ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

गांव जारमानो निवासी रमाकांत परिवार सहित जम्मू में एक धागा कारखाने में काम करते हैं। रमाकांत और उनकी पत्नी रीता देवी पांच अगस्त को घर लौटे थे। रीता देवी ने बताया कि उनके पुत्रों ने बैंक एकाउंट में रुपये डाले थे और कुछ रुपये उनके पति के पीएफ के आए थे। बृहस्पतिवार को रमाकांत और उनकी पत्नी पुवायां आए और बैंक एकाउंट से 70 हजार रुपये निकालकर घर के लिए रवाना हुए। गांव जुझारपुर के पास छह बदमाशों ने दंपती को घेर लिया। दो बदमाश हाईवे पर निगाह रखे रहे और चार ने तमंचा तानकर दंपती के पास से 70 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

बदमाशों ने धमकी दी कि शोर मचाया और कहीं शिकायत की तो बाद में घर आकर जान से मार देंगे। बदमाशों के जाने के बाद दंपती घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रीता देवी ने बताया कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी है, उनको आशंका है कि बदमाश गांव आकर उन पर और परिजनों पर हमला कर सकते हैं, इस कारण अभी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि लूट के मामले की जानकारी नहीं है। पता लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed