{"_id":"68e6b722fc21e1b21f0a6c97","slug":"690-convicts-were-convicted-in-440-cases-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-154629-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 440 मुकदमों में 690 दोषियों को दिलाई सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 440 मुकदमों में 690 दोषियों को दिलाई सजा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत न्यायालय में 440 अभियोगों का निस्तारण किया गया है। इसमें 690 दोषियों को अदालत ने सजा सुनाई है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक जनवरी से आठ अक्तूबर तक न्यायालय ने 60 अभियोगों में 130 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उन पर 54 लाख पांच हजार 500 रुपये अर्थदंड लगाया गया है। 15 अभियोगों में 17 दोषियों को 20 वर्ष कारावास की सजा दी गई है। 44 अभियोगों के 67 दोषियों को दस वर्ष या उससे अधिक कारावास की सजा सुनाई गई है।
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के सात मुकदमों में आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। उन पर आठ लाख 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। दुष्कर्म में 13 मुकदमों में 14 दोषियों को 20 और 18 मुकदमों के 19 दोषियों को दस या उससे अधिक वर्ष की सजा सुनाई गई है। एससीएसटी एक्ट के आठ मुकदमों में 23 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
चार मुकदमों के चार दोषियों को दस या उससे अधिक वर्ष के कारावास की सजा दी गई है। एसपी ने बताया कि ऑपरेशन कंविक्शन के तहत मॉनीटरिंग सेल टीम व अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध रूप से न्यायालय में साक्ष्यों का सशक्त प्रस्तुतिकरण कराया गया। इससे न्यायालय ने मुकदमों का निस्तारण कर अपना फैसला सुनाया।