{"_id":"6a00c4992d98087979080684","slug":"680-candidates-to-appear-for-deled-exam-two-centers-established-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-172921-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीएलएड की परीक्षा में 680 अभ्यर्थी होंगे शामिल...दो केंद्र बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीएलएड की परीक्षा में 680 अभ्यर्थी होंगे शामिल...दो केंद्र बनाए गए
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डीएलएड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। द्वितीय व चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में 680 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जीआईसी व देवी प्रसाद इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
13 से 15 मई के बीच द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी। पहले दिन प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 और द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा दोपहर डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक होगी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल की प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने बताया कि जीआईसी में 500 व देवी प्रसाद कॉलेज में 180 अभ्यर्थी परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डायट प्रवक्ता बीएल मौर्या ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सचल दल का गठन किया जाएगा।