फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   6.8 mm rain...wheat and mustard crops damaged

Shahjahanpur News: 6.8 एमएम हुई बारिश...गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान

Sun, 03 Mar 2024 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
6.8 mm rain...wheat and mustard crops damaged
शाहजहांपुर। रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। साथ में तेज हवा चलने से गेहूं और सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ। अधिकतम तापमान में भी 9.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात से सुबह तक 1.2 एमएम बारिश और शनिवार सुबह से दोपहर तक 5.6 मिलीमीटर बारिश हुई। कुल मिलाकर 6.8 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 9.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

---------
खेतों में नमी की वजह से गिर गई फसल
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि हवा के साथ बारिश होने की वजह से जिस गेहूं के खेत में पहले से सिंचाई हो चुकी थी, वहां नमी की वजह से फसल गिर गई। वहीं, सरसों की फसल में फूल गिर गए। सरसों की पकी फसल के भी खराब होने की संभावना है। जिन लोगों ने सरसों की फसल काटकर खेतों में डाल रखी थी, वह भी भीगने से खराब हो सकती है। आलू की फसल पक चुकी है, इसलिए उसको कोई नुकसान नहीं है। खेत में नमी होने की वजह से कुछ दिन के लिए आलू की खोदाई पर असर पड़ेगा। सब्जियों के लिए बारिश फायदेमंद है। खासकर जो सब्जियां अभी बोई गई हैं। इसमें भिंडी, खीरा, तरबूज, खरबूज, तोरई और लौकी आदि की फसलों के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गेहूं की फसल हुई बर्बाद
फोटो- 27
कुर्रियाकलां। फसल बर्बाद होने से किसान मायूस हैं। किसान दुर्वासा का कहना कि जितने में खेत बटाई पर लिया, उतने ही गेहूं होना मुश्किल है। वहीं देवेश ने बताया कि गेहूं खेत में बिछ गया है। देखकर यही लगता है कि लागत भी बमुश्किल निकल पाएगी। किसान अनुराग मिश्रा, अंकित, धर्मेंद्र, कल्लू, हरिओम श्रीवास्तव, जितेंद्रनाथ, दिवाकर की भी गेहूं की फसल पूरी तरह चौपट हो गई। संवाद
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed