{"_id":"676dadbb1afaa7ad370853c9","slug":"67-days-later-a-case-of-ranis-death-was-registered-under-the-section-of-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134371-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 67 दिन बाद रानी की मौत का मुकदमा हत्या की धारा में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 67 दिन बाद रानी की मौत का मुकदमा हत्या की धारा में दर्ज
Fri, 27 Dec 2024 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जलालाबाद। नेशनल हाईवे पर तिलहर थाना क्षेत्र में ट्री-गार्ड में 45 वर्षीय रानी का क्षत-विक्षत शव मिलने के 67 दिन के बाद पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया था। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव दुमकापुर निवासी अतीश की पत्नी रानी नौ अक्तूबर को शाहजहांपुर में दवा लेने के लिए गई थी। उसके बाद वह नहीं लौटी। मामले में 17 अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 20 अक्तूबर को तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक ढाबा के पास लगे ट्री-गार्ड के अंदर महिला का शव मिला था। बेटे पवन ने साड़ी व बिछिया से अपनी मां की पहचान की थी।
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। इस बीच मृतका के पति जगदीश चंद्र शर्मा ने थाने में आकर तहरीर दी। बताया कि वह निजी काम से चले गए थे। इस वजह से तहरीर देने नहीं आ सके। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -
बिहार की रहने वाली थी महिला
-रानी बिहार की रहने वाली थी। अतीश उसे यहां ले आए और बतौर पत्नी रखते थे। दो-तीन साल पहले दुमकापुर में जमीन बेचकर अतीश, उसका भाई जगदीश और रानी अपने बच्चों के साथ उबरिया से ढका जाने वाली रोड पर मड़ैया डालकर रहने लगे थे।