फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   62.98 per cent of voters have a smooth election

62.98 प्रतिशत मतदाताओं ने किया शांतिपूर्ण मतदान

Sun, 21 Feb 2016 11:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 21 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड खुटार के वार्ड 36 नवाजपुर में बीडीसी समेत जिले के 13 विकास खंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 140 रिक्त पदों के लिए रविवार को 62.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके लिए 66 ग्राम पंचायतों में बनाए गए सभी 90 बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहने से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और कहीं कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। मतगणना संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में मंगलवार को सुबह सात बजे से होगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीडीसी और ग्राम पंचायत प्रधानी के चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत सदस्यों के 2747 पद रिक्त रहने से लगभग 250 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था। इन सभी गांवों को पंचायती व्यवस्था की मुख्य धारा में लाने के लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने गत नौ फरवरी को रिक्त पदों पर चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की। इस बीच, आम सहमति से विभिन्न ग्राम पंचायतों में 2607 वार्ड मेंबर निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन

शेष बचे बीडीसी के इकलौते पद समेत ग्राम पंचायत सदस्य के 140 पदों के लिए मतदान शनिवार को सुबह सात बजे से आरंभ हो गया। शुरुआती पांच घंटे में मतदान की गति धीमी। दोपहर 12 बजे तक 30 से 35 फीसदी मतदान की सूचनाएं मिलीं। बाद में धूप तेज खिलने के साथ मौसम में गर्माहट आते ही मतदान ने भी तेजी पकड़ ली। मताधिकार के प्रति खुटार क्षेत्र के ग्रामीणों की अधिक जागरूकता दिखाई। वहां 71.79 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि मदनापुर ब्लॉक में सबसे कम 37.32 फीसदी वोट पड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के करीब भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरिया रघा, सिसौआ, बरमौला और उदियापुर में वार्ड मेंबर के 11 पदों के मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए। वहां के एडीओ पंचायत अभय मोहन मिश्रा ने बताया कि 73.30 प्रतिशत मतदान हुआ। ददरौल ब्लॉक में ग्राम पंचायत इकनौरा, जमौर, मुतिहासा और बखिया में सदस्य के सात पदों के लिए 68.12 फीसदी वोट पड़े। कांट के एडीओ पंचायत शिवरतन लाल के अनुसार हाशिमपुर खेड़ा में सदस्य के दो पदों के लिए 62 फीसदी वोटिंग हुई।
इसी तरह जलालाबाद ब्लॉक में सदस्य के सात पदों के लिए 57.30 प्रतिशत, सिंधौली में चार पदों के लिए 59.70 प्रतिशत, बंडा में 17 पदों के लिए 70 प्रतिशत, पुवायां में 16 पदों के लिए 69.20 प्रतिशत, खुदागंज में 17 पदों के लिए 58.36 प्रतिशत, जैतीपुर में 16 पदों के लिए 67.30 प्रतिशत, निगोही में तीन पदों के लिए 54.20 प्रतिशत और तिलहर ब्लॉक में 23 वार्ड मेंबर पदों के लिए 70.25 प्रतिशत मतदान हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत सरोज कुमार के अनुसार सभी आरओ से मतदान शांतिपूर्ण होने की सूचना मिली है।
बीडीसी के लिए 67.83 प्रतिशत मतदान
पुवायां। खुटार ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए गांव नवाजपुर में वोट डाले गए। बीडीसी के लिए 67.83 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। उधर, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रौतापुर कलां, अंडहा, छापाबोझी, मलिका, कुइयां, नवदिया दरोगृह में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जोनल मजिस्ट्रेट पीपी सिंह सहित तमाम अधिकारियों ने मतदान स्थलों का भ्रमण कर मतदान पर नजर रखी।

पुवायां में 11, बंडा में 10 और सिंधौली में तीन ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी शांतिपूर्ण ढंग से वोट डाले गए। कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली। मतदान के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मत पेटिकाओं को ब्लॉक कार्यालय में जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed