{"_id":"5c6be581bdec222be7359088","slug":"61550574977-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने उठाई सिटीजन चार्टर लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने उठाई सिटीजन चार्टर लागू करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में डीआईओएस कार्यालय में सिटीजन चार्टर लागू किए जाने की मांग उठाई गई।
डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में हुई बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर डीआईओएस कार्यालय में लंबित चल रहीं समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने की मांग की गई। खासतौर पर चयन वेतनमान और अवशेष बिलों का निस्तारण नहीं किए जाने पर शिक्षकों ने रोष जताया। इस मौके पर शिक्षक नेताओं ने पटल सहायकों पर मनमानी किए जाने का आरोप भी लगाया गया। शिक्षकों ने निर्णय लिया कि यदि समय रहते सिटीजन चार्टर लागू नहीं किया गया और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बोर्ड परीक्षा के बाद आंदोलन किया जाएगा।
जिला मंत्री गौरव पांडेय के संचालन में हुई बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, राजीव सक्सेना, राकेश बाबू, शेषमणि त्रिपाठी, फहीमुलकदर, प्रमोद गुप्ता, संजय कपूर, राम दयाल वर्मा, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।