{"_id":"5c02d0e7bdec2241ad18b0f4","slug":"61543688423-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री के कर्मचारी और चालक से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री के कर्मचारी और चालक से लूट
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री के कर्मचारी और चालक से लूट
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली की बैरी चौकी के पास शुक्रवार देर शाम कुछ लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज के कैंप कार्यालय के कर्मचारी व चालक के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों के पास से पांच हजार रुपये और बाइक लूट ली। देर रात में चौक कोतवाली में आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सुबह होने तक हमलावरों में दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में भी आ गए। जिनकी पहचान कराने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लूटी गई बाइक को मौके से ही बरामद कर लिया।
लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव रामपुर मिश्र निवासी मोनिस गुप्ता केंद्रीय बाल विकास एवं कृषि राज्य मंत्री कृष्णाराज के आवास पर निजी स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं। वह शुक्रवार की शाम बाइक से मंत्री के आवास से वापस घर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही बेरी चौकी के पास पहले से ही खड़े कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि इन लोगों ने मोनिस के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। उसने अपने बचाव के लिए केंद्रीय मंत्री के चालक प्रेम सिंह को बुलाया। प्रेम सिंह ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों से पांच हजार रुपये और बाइक छीन ली। शोरशराबा सुनकर वहां मजमा लग गया। सूचना पर इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में मोनिस व प्रेम सिंह से पूछताछ की। मामले में देर रात आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। केंद्रीय मंत्री के निजी स्टाफ व चालक के साथ हुई घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ दबिश के बाद पुलिस ने बड़ी बिसरात निवासी रूबल सिंह यादव व गौहरपुरा निवासी नितिन सक्सेना को हिरासत में लिया। जिनकी पहचान हमलावरों के रूप में पीड़ितों ने की। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
दो आरोपी रूबल सिंह यादव और नितिन सक्सेना को गिरफ्तार किया गया है। मोनिस व प्रेम सिंह ने दोनों की पहचान हमलावरों के रूप में की है। आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
राजकुमार तिवारी, इंस्पेक्टर चौक कोतवाली