{"_id":"5bd9f740bdec22698b7fd22b","slug":"61541011264-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांवरिया के भजन पर थिरके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांवरिया के भजन पर थिरके श्रद्धालु
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-26
सांवरिया के भजन पर थिरके श्रद्धालु
रामाधीन के आवास पर पहुंची प्रभातफेरी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कृष्णानगर मंदिर से निकलने वाली प्रभात फेरी बुधवार को रामाधीन गुप्ता के आवास पर पहुंची। यहां पंडित जी ने गुप्ता जी के परिजनों से लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा करवाई, फिर भजन कीर्तन की शुरुआत हुई।
संगत के सदस्यों ने भजन गाकर उपस्थित भक्तों को परम आनंद की डुबकी लगवाई, बालकृष्ण सचदेवा ने सांवरे से मिलने का सत्संग ही बहाना है। भजन गाकर मस्ती बिखेरी। अनिल तनेजा ने परदे से न झांको बिहारी जी नजर लग जाएगी, लाडली दे दो सहारा चरणों का, नवीन सचदेवा ने दुनिया का बनकर देख लिया, श्यामा का बनकर देख जरा, रविंद्र मिश्रा, अनिल कक्कड़ व मनमोहन अरोरा ने भी भजनों को सुनाकर खूब मस्ती बिखेरी और उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया । मेरी भरी मटकिया लै गयो रे के साथ ही सभी भक्तों को टाफियां वितरित की गईं और फूलों की होली भी खेली गई। मंदिर कमेटी की तरफ से दी जाने वाली भेंट स्वरुप राधे-कृष्ण की तस्वीर प्रधान सुशील नारंग ने रामाधीन गुप्ता को दी। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की प्रभात फेरी का आयोजन जसवंत, जयसिंह कृष्णानगर मंदिर में होगा।