{"_id":"5b3facc94f1c1b9d468b50ab","slug":"61530899657-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों के राशन कार्ड 10 तक ऑनलाइन कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों के राशन कार्ड 10 तक ऑनलाइन कराने के निर्देश
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्रों के राशन कार्ड 10 तक ऑनलाइन करने के निर्देश
तिलहर। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधानों की बैठक में सभी गांवों को ओडीएफ कराने के साथ ही गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने और सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों से 10 जुलाई तक पात्रों का राशन कार्ड ऑनलाइन कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में शौचालय के निर्माण का धन आ चुका है वे शौचालय बनवाना भी सुनिश्चित करें। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज मिश्रा ने बरसात के महीनों में होने वाले संक्रमित बीमारियों को रोकने के लिए नल, कुएं व वाटर टैंक में क्लोरीन की टैबलेट डालने और नालियों में ब्लीचिंग का छिड़काव करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से तमाम वायरस स्वत: नष्ट हो जाते है और बीमारियां उत्पन्न नहीं होती। इसके लिए आवश्यक है कि हम आवासीय परिसर और नलों के आसपास जलभराव न होने दें। गांव को स्वच्छ रखना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी सीमा रानी, एडीओ पंचायत संतोष बाबू, पंकज गंगवार, पवन कुमार, दीपेंद्र सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।