{"_id":"5a6c89564f1c1b1d368b6b46","slug":"61517062486-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास और बरेली मोड़ पर घंटों ठप रही बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास और बरेली मोड़ पर घंटों ठप रही बिजली सप्लाई
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास और बरेली मोड़ पर घंटों ठप रही बिजली
दस एमवीए के ट्रांसफार्मर पर केबिल बदलने का हुआ काम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
पॉवर कारपोरेशन के जमौर सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मर की क्षमता पांच से बढ़ाकर दस एमवीए किए जाने के मद्देनजर उपकेंद्र पर केबिल कनेक्शन स्थानांतरित कराए जाने का काम शनिवार को सुबह नौ बजे से शुरू कर दिया गया। इसी के साथ साउथ सिटी एवं आवास विकास कालोनी, कांट, बरेली मोड़, अजीजगंज, कांशीराम कॉलोनी आदि क्षेत्रों के दस हजार से अधिक घरों की बिजली सप्लाई शाम तक ठप रही। हालांकि, जमौर इंडस्ट्रियल फीडर से जुड़े कई इलाकों की बिजली सप्लाई दोपहर से शुरू करा दी गई, लेकिन कुछ स्थानों पर काम के चलते देर शाम बिजली दी जा सकी।
जमौर बिजली उपकेंद्र से अभी तक बरेली मोड़ आवास विकास कालोनी स्थित सब स्टेशन के फीडर भी संचालित होते रहे। जमौर में सिर्फ पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा होने से वह आए दिन ओवरलोडिंग से फाल्ट के शिकंजे में आ जाता था। इससे सर्वाधिक असुविधा औद्योगिक आस्थान में अपनी इकाइयां संचालित करने वाले उद्यमियों को होती थी। बिजली सप्लाई ठप होने की दशा में फैक्ट्रियों मेें उत्पादन ठप हो जाता था। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में यह मुद्दा कई बार उठने पर पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने दस एमवीए का ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराया।
इस कारण पुराने ट्रांसफार्मर के केबिल हटाकर नए ट्रांसफार्मर की लाइन तैयार करने के लिए जमौर उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता संजीव कुमार ने सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक की अवधि के लिए वहां के विभिन्न फीडरों का शटडाउन लिया, लेकिन जमौर इंडस्ट्रियल फीडर पर दोपहर 12 बजे तक सप्लाई शुरू कर दी गई। जेई के अनुसार शाम चार बजे काम पूरा होने पर अन्य फीडरों पर भी बिजली सप्लाई एक घंटा पहले सामान्य करा दी गई। इस दौरान आसपास के सैकड़ों कनेक्शन धारकों को बिजली संकट से जूझना पड़ा।