फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जेई की लापरवाही से 17 घंटे गायब रही बिजली

जेई की लापरवाही से 17 घंटे गायब रही बिजली

Sun, 16 Jul 2017 05:22 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
जेई की लापरवाही से 17 घंटे गायब रही बिजली
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार बिजली उप केंद्र के जेई और कर्मचारियों की लापरवाही से खुटार क्षेत्र में 17 घंटे तक बिजली ठप रही। रात नौ बजे टूटा जंफर रविवार दोपहर बाद दो बजे जोड़ा गया। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार रात नौ बजे हाईटेंशन लाइन का जंफर गांव गंगसरा के पास टूट जाने से खुटार नगर और देहात की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जेई और बिजली कर्मचारियों ने यह सोचकर ध्यान नहीं दिया कि बिजली सप्लाई ऊपर से ही ठप हो गई है। पूरी रात बिजली गायब रहने के बाद रविवार दोपहर तक भी बिजली नहीं मिली तो जेई को सुध आई कि मामले की जानकारी की जाए। इसके बाद पता किया तो जानकारी मिली कि बड़ागांव से खुटार को बिजली सप्लाई चल रही है।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने लोकल स्तर पर फाल्ट तलाश किया तो गंगसरा के पास हाईटेंशन लाइन का जंफर टूटा मिला। जंफर जोड़ने के बाद दिन में दो बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली कर्मचारी मिलीभगत कर बड़े फार्मों वाली लाइन पर बिजली सप्लाई जारी रखते हैं और अन्य लाइनों पर बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। इससे गर्मी के मौसम में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगसरा के पास जंफर उड़ गया था। रात में यह सोचा कि बिजली ऊपर से ठप हो गई है। सुबह जानकारी मिलने पर फाल्ट की तलाश कर सही कराया गया। इसके बाद सप्लाई शुरू कर दी गई।

सचिन कुमार जेई बिजली उप केंद्र खुटार

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से गन्ना जला
पुवायां। शनिवार रात हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर जाने से गांव विक्रमपुर के बृजमोहन और बृजेश कुमार का एक बीघा गन्ना जल गया। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं के घरेलू बिजली उपकरण भी जल गए। इसी गांव के किसान सुंदरलाल का आरोप है कि उनके नलकूप का फ्यूज कई दिन से जला हुआ है। सूचना देने के बाद भी फ्यूज नहीं जोड़ा जा रहा है, जिससे फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed