फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गन्ने की फसल से बिजली लाइन खींचने पर किसानों का हंगामा

गन्ने की फसल से बिजली लाइन खींचने पर किसानों का हंगामा

Mon, 12 Jun 2017 07:51 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
गन्ने की फसल से बिजली लाइन खींचने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
मकसूदापुर/ बंडा (शाहजहांपुर)।
बजाज एनर्जी मकसूदापुर से पैना के बिजली उपकेंद्र के बीच लाइन डालने के लिए पहुंचे श्रमिकों को किसानों ने दौड़ा लिया। किसानों का आरोप था कि बिना सूचना के उनकी फसल नष्ट कर बिजली की लाइन डाली जा रही है।
सोमवार को कुछ श्रमिक गांव मुड़िया छावन के पास खेतों के बीच बिजली लाइन डालने लगे। किसान विमलेश अवस्थी, उमलेश अवस्थी, अवधेश अवस्थी, मकसूदापुर के विवेक मिश्र, बृजेश तिवारी, राजीव मिश्रा, संजय मिश्रा, राजाराम, राजेश तिवारी आदि ने बताया कि उनके खेत में खड़ी गन्ने की फसल में बिजली लाइन डाले जाने से काफी नुकसान हो गया। जानकारी पाकर वह लोग मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से विरोध जताया तो दोनों ओर से हंगामा शुरू हो गया। इस पर किसानों ने श्रमिकों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसानों को समझा कर शांत किया। पैना बिजली उप केंद्र से आए जेई मोहम्मद एजाज ने बताया कि किसानों का जो भी नुकसान होगा, उसका आंकलन करवाकर क्षतिपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed