{"_id":"65454d04a9727878bc033efb","slug":"61-candidates-selected-in-employment-fair-33-got-disappointed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-7591-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजगार मेला में 61 अभ्यर्थियों का चयन, 33 को हाथ लगी निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजगार मेला में 61 अभ्यर्थियों का चयन, 33 को हाथ लगी निराशा
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी। स्त्रोत : संस्थान
शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राजकीय आईटीआई परिसर में लगे मेले में निजी कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान कुछ ही युवाओं को रोजगार मिला, जबकि कइयों के हाथ निराशा लगी।
रोजगार मेले में तीन निजी कंपनियों की ओर से तमाम तकनीकी व नॉन तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करने को साक्षात्कार लिए गए। कैंपस प्लेसमेंट में कुल 94 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
कंपनियां ने पात्र अभ्यार्थियों का साक्षात्कार के बाद तमाम पदों के लिए चयन किया। इस बीच 61 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। जबकि 33 अभ्यर्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा, उनका किसी भी पद के लिए चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन
आईटीआई प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों का ही चयन कंपनियों द्वारा किया गया है। जिनका चयन नहीं हुआ है, उनको निराश होने की जरूरत नहीं है आने वाले दिनों से फिर से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वह पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करें, तो उनका चयन संभव है।
इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह, प्रभारी प्लेसमेंट रामसरन, संजीव कुमार भारतीय, रामनरेश, प्रशांत कुमार, मंजू रावत, राजकुमार, वरिष्ठ सहायक तथा सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी विश्वमोहन, वरिष्ठ सहायक राकेश चंद्र, अनुदेशक अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।
-
इन कंपनियों ने किया इतने अभ्यर्थियों का चयन
पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने 24 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, इनमें से दस का चयन किया। टाेरेंस हर्बल ग्रुप ऑफ कंपनीज ने 19 अभ्यर्थियों में नौ और एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फॉर डिक्सन टेक्नोलॉजी नोएडा ने 51 में 42 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
-- -- -
अभ्यर्थियों व कंपनी प्रतिनिधियों की बात
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने पर निजी कंपनी में चयन हो गया है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार रोजगार मेला में हिस्सा लिया, लेकिन सफलता अब मिली।
- अंशुमान, अभ्यर्थी
-
रोजगार मेले में निजी कंपनियों द्वारा चयन के लिए साक्षात्कार लिया जाता है। इसके लिए वह पहले से तैयारी कर रहे थे। आज उन्हें रोजगार मिल गया है, इससे वह बहुत ही खुश है।
- यश त्रिपाठी, अभ्यर्थी
-
पहले भी रोजगार मेले में प्रतिभाग किया था। लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इस बार उन्हें भी रोजगार मिल गया है। पूरी मेहनत करूंगा। परिवार में जानकारी दी तो सभी खुश हो गए। - निर्मल कुमार, अभ्यर्थी
-- --
एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फॉर डिक्सन टेक्नोलॉजी नोएडा ने रोजा आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में सबसे ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन किया है।
- प्रेम चौहान, कंपनी प्रतिनिधि