फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   60 million Chinese will find The outstanding payment

चीनी मिल करेंगी 60 करोड़ का बकाया भुगतान

Fri, 11 Sep 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
60 million Chinese will find The outstanding payment
दो सहकारी चीनी मिल सहित जिले में संचालित हो रहीं पांच चीनी मिलों को किसानों को बकाया गन्ना भुगतान करने के लिए शासन से अनुदान की करीब 60 करोड़ की धनराशि मिल चुकी है। इस धनराशि से किसानों को बकाया मूल्य जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले की पांचों मिलों पर करीब 146 करोड़ रुपये गन्ना किसानों का बकाया है। करीब 60 करोड़ रुपये का अनुदान में से डालमिया ग्रुप की निगोही चीनी मिल को करीब 21.95 करोड़, करीब बजाज ग्रुप की मकसूदापुर चीनी मिल को करीब 15.49 करोड़, बिरला ग्रुप की रोजा चीनी मिल को करीब 11.12 करोड़ रुपये, कोआपरेटिव चीनी मिल पुवायां को करीब 3.5 और तिलहर को करीब 6.5 करोड़ की धनराशि शामिल है। साथ ही बाध्यता भी है कि यह धनराशि केवल मिल के खाते में न जाकर जिला गन्ना अधिकारी और मिल के जीएम के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मिल प्रबंधन और जिला गन्ना अधिकारी धनराशि को किसानों के खाते में भेजेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह के अंदर किसानों को करीब 60 करोड़ का बकाया भुगतान मिल जाएगा। इसके बाद भी करीब 86 करोड़ रुपये का बकाया मिलों पर किसानों का शेष रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Òचीनी मिलों को गन्ना खरीद करने पर प्रति क्विंटल 28.60 रुपये के हिसाब से करीब 60 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ है। इस धनराशि को मंगलवार तक किसानों के बैंक खातों में भेजना शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर तेजी के साथ काम किया जा रहा है।Ó
- बीके पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed