{"_id":"3747805d49df4066134fa316a9b06f34","slug":"57-trainee-teachers-receive-appointment-letter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 May 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डायट में 57 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। नौकरी की चिट्ठी पाकर प्रशिक्षु शिक्षकों के चेहरे खिले-खिले नजर आए। लंबे समय से नौकरी लगने का इंतजार कर रहे प्रशिक्षु शिक्षक सुबह से डायट में पहुंच गए।
प्रदेश में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में बृहस्पतिवार को छठवीं बार नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र पाने की आस में प्रशिक्षु शिक्षक सुबह से ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पहुंच गए। डायट में मूल प्रमाण पत्रों से मिलान करके 23 पुरुष और 34 महिला प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। डायट में सामान्य जाति, अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन काउंटर लगाए गए। काउंटर पर नियुक्ति पत्र वितरण करने वालों में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश पाल, सुरेश चंद्र, अमर सिंह राणा, भगवान राव, राजेश बाबू आदि मौजूद रहे। डायट में जमा मूल प्रमाण पत्रों का वितरण हिमांचल शर्मा और रिपुदमन सिंह ने किया।