{"_id":"57e000864f1c1ba269a8262b","slug":"536-families-got-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"536 बेघर परिवारों को जल्द मिलेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
536 बेघर परिवारों को जल्द मिलेंगे आवास
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
home loan4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां में 536 बेघर परिवारों को जल्द ही घर मिल सकेगा। सब कुछ ठीक रहा और काम समय से निपटा तो बेघर परिवारों की दीवाली भी अपने घर में ही मनेगी।
पुवायां में जेबा रोड और सतवां रोड पर कांशीराम कालोनी का निर्माण कराया गया है। दोनों कॉलोनियों में 536 आवास बनकर तैयार हैं। रविवार को डीएम राम गणेश ने आवासों का मुआयना किया था। आवासों में बिजली और पानी की टंकी की फिटिंग शेष रह गई है। नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने डीएम से कहा कि आवास हैंडओवर होते ही पालिका बिजली और पानी की फिटिंग करा देगी। डीएम ने आवासों को अति शीघ्र नगर पालिका को हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी करने और आवास आवंटन के निर्देश दिए हैं।
पालिका को आवास आवंटन के बाद 15 दिन का समय आवास पाने के लिए आवेदन करने का रहेगा। इसके बाद 15 दिन में पांच सदस्यीय टीम पात्रों का चयन करेगी और इसके बाद आवास प्रदान कर दिए जाएंगे। टीम में एसडीएम, तहसीलदार और बीडीओ आदि अधिकारियों के अलावा एक जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल रहेगा।
तमाम लोगों ने कर रखा है कब्जा
पुवायां। नगर में बने कांशीराम आवासों पर लगभग 35 लोगों ने पहले से ही कब्जा कर रखा है। तमाम बार चेतावनी देने के बाद भी यह लोग आवास खाली नहीं कर रहे हैं। आवास कब्जाए लोगों को उम्मीद है कि आवास उनके ही नाम आवंटित हो जाएगा।