{"_id":"5b3facc34f1c1bfb7e8b4a4a","slug":"51530899651-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक पूरे न करने वाले मैरिज लॉन पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक पूरे न करने वाले मैरिज लॉन पर गिरेगी गाज
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-10
मानक पूरे न करने वाले मैरिज लॉन पर गिरेगी गाज
संयुक्त टीम ने छापामारी कर की मानकों की पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मानकों को पूरा न करने वाले मैरिज लॉन के खिलाफ देर सबेर कार्रवाई तय मानी जा रही है। शुक्रवार को विनियमित क्षेत्र, बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मैरिज लॉन का औचक निरीक्षण कर मानकों की पड़ताल की। कई दिन से चल रही छापामारी अब अंतिम दौर में है। मानक पूरे न करने वाले मैरिज लॉन की सूची बनाई जा रही है।
शहर में तमाम मैरिज लॉन मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। विनियमित क्षेत्र के उल्लंघन के साथ यहां सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं हैं। शादी समारोह के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटती है, लेकिन लॉन संचालक आग बुझाने के प्रबंधों को नजरअंदाज करते हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से अक्सर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। अग्निश्मन अधिकारी यदुनाथ सिंह ने बताया कि मानक पूरे न करने वाले मैरिज लॉन को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। तय समय में अगर मानक पूरे नहीं होते हैं तो इनको सील करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शुक्रवार को भी कई मैरिज लॉन का औचक निरीक्षण कर यहां मानकों की पड़ताल की गई। संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं।