फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पालिका बोर्ड की बैठक में 41.23 करोड़ का बजट पास

पालिका बोर्ड की बैठक में 41.23 करोड़ का बजट पास

Sun, 01 Jul 2018 01:11 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक में 41.23 करोड़ का बजट पास
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को संपन्न हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 41.23 करोड़ का अनुमानित बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। इस दौरान चेयरमैन के विरोधी खेमे के सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया लेकिन कोरम पूरा होने पर अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह निर्धारित समय 11.30 बजे बैठक में 25 सदस्यों के सापेक्ष 12 महिला व पुरुष सभासद मीटिंग हॉल में उपस्थित हुए। इसी दौरान चेयरमैन हाजरा बेगम अपने पति पूर्व चेयरमैन इमरान खान के साथ पालिका पहुंची और पालिका गेट के बाहर खड़े सभासद राधारमण को साथ लेकर बैठक में उपस्थित हुई। 13 सभासदों की उपस्थिति पूर्ण होते ही बैठक का कोरम पूरा हो गया। चेयरमैन हाजरा बेगम की अध्यक्षता में 12.45 बजे शुरू हुई बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि 41 करोड़ 23 लाख 11 हजार की अनुमानित आय के सापेक्ष 39 करोड़ 60 लाख का व्यय के साथ एक करोड़ 63 लाख 11 हजार की बचत का अनुमान है। उपस्थित सभासदों ने एक स्वर से बजट का अनुमोदन करते हुए करतल ध्वनि से उसे पारित किया। अंत में पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम ने उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर में तमाम विकास कार्य कराए जाने पर सभासदों ने आम सहमति जताई। बैठक के दौरान सभासद तौसीफ ,विकास गुप्ता, अफजाल हुसैन, फारुख, राधारमण, हारुन, शहजाद सहित महिला सभासद रुखसाना, नुसरतजहां, मीना, अजमा शाहीन, रजिया खानम, राखी गुप्ता सहित बड़े बाबू दिग्विजय सिंह, अकाउंटेंट कमलदीप, लिपिक इस्लाम बाबू सहित अयूब अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधी खेमे की रणनीति फेल, छाई मायूसी
नगर पालिका बोर्ड की यह तीसरी बैठक थी। पिछली बजट बैठक में विरोधी खेमे ने हंगामा करते हुए बोर्ड की बैठक नहीं चलने दी थी। शनिवार को पुन: बोर्ड की बजट बैठक थी इसके लिए पालिकाध्यक्ष ने विरोधी खेमे से लगातार संपर्क बना कर बजट बैठक को संपन्न कराने में मदद की अपील की लेकिन विरोधी खेमा अपने अड़ियल रवैये पर डटा रहा। चर्चा है कि विरोधी खेमे को सत्ता पक्ष के कद्दावर नेता और एक विधायक भी सभासदों को एकजुट करने में अंत तक डटे रहे, लेकिन पालिका अध्यक्ष अपनी रणनीति में सफल हुई 13 सभासदों के साथ बजट बैठक ने प्रस्ताव पारित करके विरोधी खेमे में खलबली मचाते हुए उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। बोर्ड बजट बैठक पारित होने के बाद विरोधी खेमे में मायूसी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed